• Home
  • State News
  • मुसलमान को ज्यादा से ज्यादा अफ्तार का एहतमाम करना चाहिए- मुफ्ती अबुल इरफा़न
Image

मुसलमान को ज्यादा से ज्यादा अफ्तार का एहतमाम करना चाहिए- मुफ्ती अबुल इरफा़न

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ- इंडियन राहत फाउंडेशन के अध्यक्ष इमरान खान उपाध्यक्ष जीशान खान, सचिव मो जुनैद अहमद ने तमाम मेहमानों का गुलदस्ता पेश कर खैर मख़दम किया।इस अवसर पर अबुल इरफान मियां फिरंगी महंली काजी शहर लखनऊ ने अपने खिताब में फरमाया कि रोज़ा रखने वाले को इफ्ता़र कराना बहुत सवाब का काम है। अल्लाह के रसूल ने फरमाया जो कोई रोज़ा रखने वाले को इफ्ता़र कराएगा, उसे उस रोज़ा रखने वाले के बराबर सवाब मिलेगा, और रोजा रखने वाले के सवाब में कोई कमी भी नहीं होगी।


मुफ्ती अबुल इरफ़ान मियां फिरंगी महली ने फरमाया कि रोज़ा गुनाहों को माफ कराता है, रोज़ा खुलवाने वाले को जन्नत में दाखिला मिलता है, रोज़ा खुलवाने से अल्लाह की रज़ा मिलती है और रोज़ा रखने का सवाब बढ़ता है। इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक लोगों को इफ्ता़र में दावत देने का प्रयास करना चाहिए और नियमित व्यवस्था करनी चाहिए ताकि अल्लाह को राज़ी करना आसान हो और रोज़ा रखने वाले सभी लोगों की दुआएं हासिल हो सकें।इमरान खान अध्यक्षइंडियन राहत फाउंडेशन ट्रस्ट ने अपने बयान में कहा कि प्रत्येक मुसलमान को अपनी क्षमता के अनुसार जनसेवा करनी चाहिए, जिससे उसे इस दुनिया और आखिरत में आसानी पैदा हो।

इंडियन राहत फाउंडेशन लगभग तीन वर्षों से जनसेवा में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि इसे अपनी दुआओं में याद रखें ताकि फाउंडेशन और अधिक मिल्ली खिदमात अंजाम दे सके।इफ्तार में विशेष रूप से शामिल होने वालों में इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, शाह सबाहत हसन शाह सज्जादा नशीन दरगाह दादा मियां सदर , मौलाना अफ्फान अतीक फिरंगी महली महासचिव इदारा शरिया फिरंगी महल, अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद अंसारी, कुवर बासित अली अध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा भाजपा, रवि दास मल्होत्रा ​​विधायक समाजवादी पार्टी, सैय्यद फैजी भाजपा नेता, आमिल शम्सी भाजपा नेता, जुनैद अहमद, एडवोकेट आमिर रसूल, एडवोकेट फैजान फिरंगी महली मौजूद रहे।

Releated Posts

प्रहर्ष फाउंडेशन के अक्षरलोग युवा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान

Ajay yadav लखनऊ। जन प्रहर्ष परिवार के काव्योत्सव मनाते हुए कवि अक्षर लोग शीर्ष सम्मान संयुक्त तत्वावधान में…

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने मधुबन में जिला सहकारी बैंक के नवीन भवन का किया उद्घाटन

दिनेश प्रजापति मऊ प्रभारी लखनऊ: 20 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.…

वाजिदपुरा मेंअतिक्रमण हटवाया गया : कस्बावासियों की शिकायत पर ईओ ने की कार्रवाई, दोबारा अतिक्रमण पर चेतावनी

दिनेश प्रजापति मऊ प्रभारी जनपद -मऊ के कोपागंज के मोहल्ला वाजिदपुरा में नगर पंचायत प्रशासन ने सड़क किनारे…

राहुल सिंह की संदिग्ध मृत्यु की सीबीआई से निष्पक्ष जाँच की मांग

LV-News लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद की टीम आज राष्ट्रीय सलाहकार एवं युवा वैज्ञानिक स्वर्गीय राहुल सिंह के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top