• Home
  • Breaking News
  • कानपुर में ‘नारी शक्ति’ का रौद्र रूप! गुस्से में फावड़ा लेकर पीछे दौड़ीं
Image

कानपुर में ‘नारी शक्ति’ का रौद्र रूप! गुस्से में फावड़ा लेकर पीछे दौड़ीं

कानपुर में छेड़छाड़ करने पर महिलाओं और लड़कियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। उसे पहले थप्पड़ और चप्पलें मारीं। फिर कॉलर पकड़कर उसे दीवार में लड़ा दिया। दोबारा एक महिला और लड़की उसे पीटने लगीं।हंगामे के बीच एक महिला फावड़ा लेकर युवक पर हमला करने दौड़ी, लेकिन एक महिला ने उसे रोक लिया। इस दौरान एक युवक ने भी आरोपी को थप्पड़ मारे और कहा- इसके सिर पर ईंट से मारो। करीब 40 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान एक महिला युवक का बचाव करती रही।आसपास मौजूद लोगों ने महिलाओं और लड़कियों को समझा-बुझाकर शांत कराकर युवक को उनके चंगुल से छुड़ाया। अगले दिन महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।महिलाओं के मुताबिक, युवक गली से आने-जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था। उन्हें गंदी-गंदी गालियां देता था। घटना 9 मार्च की दोपहर गुजैनी थाना क्षेत्र के जरौली गांव की है। 16 मार्च को इसका वीडियो सामने आया है।जरौली गांव के बिहारी पुरवा की रहने वाली पिंकी गौतम ने बताया- विकास पंडित नाम का युवक मेरे पड़ोस में रहता है। वह मुझ पर गलत नजर रखता है और गली में आने-जाने के दौरान अक्सर छेड़छाड़ करता था।9 मार्च की दोपहर 1.30 बजे मैं किसी काम से घर से बाहर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में विकास ने मुझे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मेरे बाल पकड़कर मुझे जमीन पर गिरा दिया और मारपीट करने लगा। इस दौरान विकास ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मुझे अपमानित किया और जान से मारने की धमकी भी दी।मैं घर पहुंची और परिवार वालों को बताया। मेरे घर की महिलाएं बाहर आईं और युवक को पकड़ लिया। इस दौरान उसने मुझे और मेरे परिजनों को गाली दी। हम लोगों ने विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। मोहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी युवक के घर पर दी। उसके घर से एक महिला आई और उसे बचाने की कोशिश करने लगी। हालांकि वह मारपीट कर रही महिलाओं को नहीं रोक पाई। इसी दौरान महिला ने गुस्से में एक युवक का कॉलर पकड़कर उसे दूर कर दिया। काफी मशक्कत के बाद महिला ने युवक को महिलाओं के चंगुल से छुड़ाया और उसे घर ले गई। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- पिंकी गौतम की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top