• Home
  • Breaking News
  • पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मेरठ में 30 करोड़ और बागपत में 26 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण-

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मेरठ में 30 करोड़ और बागपत में 26 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण-

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन को गति देने की दिशा में शुक्रवार को बड़ी पहल की गई। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मेरठ और बागपत जिलों में महाभारत सर्किट, जैन सर्किट एवं ग्रामीण पर्यटन से जुड़े प्रमुख स्थलों के विकास के लिए 56 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के तहत धार्मिक, क्रांति और सांस्कृतिक धरोहर स्थलों का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों को रफ्तार मिलेगी।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि श्पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ और बागपत महाभारत सर्किट तथा जैन सर्किट के अहम केंद्र होने के साथ-साथ क्रांतिकारी इतिहास की समृद्ध विरासत भी समेटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों जनपद व्यापारिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं, इसलिए सरकार धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से जोड़कर इन क्षेत्रों को देश-विदेश के पर्यटकों के लिए बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दे रही है।श्
मेरठ में पर्यटन विकास योजनाओं को दी गति’
पर्यटन मंत्री शुक्रवार सुबह मेरठ के प्रसिद्ध औघड़नाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उसके बाद मेरठ कॉलेज में भारतीय जैन परंपरा एवं वार्षिकोत्सव में मुख्य अथिति के रूप में शामिल हुए। तत्पश्चात, मेरठ के शहीद स्मारक पहुंचकर पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
महाभारत सर्किट से जुड़े स्थलों के पर्यटन विकास पर जोर’


मंत्री जयवीर सिंह ने मेरठ जनपद में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास को बढ़ावा देने के लिए कुल 05 परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत 1845.63 लाख रुपए है। इन योजनाओं के अंतर्गत हस्तिनापुर के समेकित पर्यटन विकास कार्य पर 1504.26 लाख रुपए, परीक्षितगढ़ स्थित श्रृंगी ऋषि आश्रम के समेकित पर्यटन विकास कार्य पर 127.56 लाख रुपए, विकास खंड जानी के ग्राम मेझा स्थित गोरखधाम सेवा आश्रम के पर्यटन विकास कार्य पर 85.69 लाख रुपए, वार्ड संख्या-55 फतेहउल्लापुर स्थित मां ललिता देवी मंदिर के पर्यटन विकास कार्य पर 68.82 लाख रुपए तथा मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र में स्थित सिद्धपीठ प्राचीन सती देवी मंदिर के पर्यटन विकास कार्य पर 59.30 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से धार्मिक स्थलों पर आधारभूत पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
’मेरठ में 11.76 करोड़ की पांच परियोजनाओं का लोकार्पण’
पर्यटन मंत्री ने मेरठ जनपद में पांच महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। इन योजनाओं के तहत ग्राम पांचली में धनसिंह कोतवाल आर्ट गैलरी के निर्माण पर 96.91 लाख रुपए व्यय किए गए, जबकि सदर विधानसभा क्षेत्र में स्थित नौचन्दी मंदिर के पर्यटन विकास कार्य पर 115.26 लाख रुपए खर्च किए गए। इसके अलावा, सरधना चर्च के पर्यटन विकास के लिए 453.77 लाख रुपए तथा 1857 की क्रांति से जुड़े स्थलों और मेरठ स्थित शहीद स्मारक के पर्यटन विकास पर 452.57 लाख रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। साथ ही, सिवालखास विधानसभा क्षेत्र स्थित महाभारत कालीन अति प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर के पर्यटन विकास कार्य पर 58.10 लाख रुपए व्यय किए गए, जिससे क्षेत्र में धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन को नई मजबूती मिलेगी।
’बागपत में 26 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास’
तत्पश्चात, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बागपत के परशुराम खेड़ा पहुंचकर जनपद से संबंधित तीन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनपद में कुल 25.36 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से दो पर्यटन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जिनमें पुरा महादेव मंदिर के पर्यटन विकास कार्य (2412.40 लाख रुपए) और बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम के पर्यटन विकास कार्य (124.56 लाख रुपए) शामिल हैं। इसके साथ ही 108.77 लाख रुपए की लागत से अमर शहीद बाबा शाहमल सिंह समाधि स्थल के पर्यटन विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।

Releated Posts

पुस्तकों और संस्कृति के बीच संबंध | Relationship between Books and Culture

संजय कुमार सिंह Lucknow : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शुक्रवार को रवीन्द्रालय, चारबाग, लखनऊ…

योगी सरकार की पहल से युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा अवसर, तीन शहरों में बृहद रोजगार मेला

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें…

प्रभारी मंत्री श्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में भदोही में जिला समन्वय समिति की बैठक

गोविन्द प्रजापति लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद भदोही के प्रभारी मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने…

लखनऊ में इफ्तार के दौरान अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम पर साधा निशाना; ‘गांजा’ और ‘दौरे’ पर उठाए सवाल।

गोविन्द प्रजापति सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी विदेश नीति के फेलियर की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top