• Home
  • State News
  • कुलदीप यादव की हल्दी में जमकर मचा धमाल: होने वाली दुल्हन के साथ थिरके ‘चाइनामैन’, डांस वीडियो वायरल।
Image

कुलदीप यादव की हल्दी में जमकर मचा धमाल: होने वाली दुल्हन के साथ थिरके ‘चाइनामैन’, डांस वीडियो वायरल।

संजय कुमार सिंह

क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी के फंक्शन मसूरी में हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे से हल्दी की रस्म शुरू हुई, जो दोपहर करीब दो बजे तक चली, जिसमें क्रिकेटर युजवेंद्र चहल समेत कई मेहमानों ने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। हल्दी के दौरान चहल खूब मस्ती करते नजर आए। कभी वह कुलदीप-वंशिका के चेहरे पर हल्दी लगाते दिखे तो कभी ढोल की थाप पर थिरके नजर आए।हल्दी की रस्म के बाद कुलदीप यादव भी अपनी होने वाली दुल्हन वंशिका सिंह के साथ डांस करते दिखाई दिए। दोनों ने दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच डांस मूव्स दिखाए, जिसके कई वीडियो सामने आए हैं।हल्दी के बाद मेहमानों के लिए स्पेशल लंच रखा गया, जिसमें एक थाली की कीमत 20 हजार रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। शाम 6 बजे से मसूरी के आईटीसी सेवॉय होटल में कॉकटेल पार्टी शुरू हो गई है, जहां मेहमानों के साथ संगीत और जश्न का दौर चल रहा है।क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ पहुंचे हैं। मसूरी में पहुंचने के दौरान युजवेंद्र चहल ने मीडिया से कहते नजर आए कि ‘भाई की शादी है, फुल डांस होगा।’

कॉकटेल पार्टी में शामिल होने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी पहुंच सकते हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो शनिवार को शादी समारोह में सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के भी शामिल होने की उम्मीद है।कुलदीप अपनी मंगेतर और बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। मसूरी में होने वाली इस शादी को लेकर होटल और आसपास के इलाकों में खास तैयारियां की गई हैं। अभी होटल में कुलदीप यादव के दोस्त मस्ती और डांस कर रहे हैं।यह रॉयल वेडिंग उत्तराखंड के मसूरी स्थित आलीशान आईटीसी सेवॉय होटल में हो रही है। शादी के कार्यक्रम 12 मार्च से शुरू हुए थे, जो 14 मार्च तक चलेंगे। डिजिटल इन्विटेशन कार्ड में मेहंदी, हल्दी, संगीत, कॉकटेल और शादी के मुख्य कार्यक्रम की पूरी जानकारी साझा की गई है।

कुलदीप कल यानी 12 मार्च को देहरादून पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद वह कार से मसूरी पहुंचे। होटल के एंट्री गेट पर कुलदीप यादव नाचते और जश्न मनाते हुए नजर आए।यह रॉयल वेडिंग उत्तराखंड के मसूरी स्थित आलीशान आईटीसी सेवॉय होटल में हो रही है। शादी के कार्यक्रम 12 मार्च से शुरू हुए थे, जो 14 मार्च तक चलेंगे। डिजिटल इन्विटेशन कार्ड में मेहंदी, हल्दी, संगीत, कॉकटेल और शादी के मुख्य कार्यक्रम की पूरी जानकारी साझा की गई है।कुलदीप कल यानी 12 मार्च को देहरादून पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद वह कार से मसूरी पहुंचे। होटल के एंट्री गेट पर कुलदीप यादव नाचते और जश्न मनाते हुए नजर आए।शादी का मुख्य समारोह 14 मार्च को होटल के सेंट्रल लॉन में होगा। शाम 4 बजे साफा बंधाई की रस्म होगी, 5 बजे कुलदीप यादव घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकलेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे वरमाला और रात 8 बजे फेरे होंगे। आधी रात तक शादी की बाकी रस्में पूरी की जाएंगी।

Releated Posts

CM ग्राम परिवहन योजनान्तर्गत समस्त ग्रामों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने की योजना दयाशंकर सिंह

संजय कुमार सिंह/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने बताया  कि राज्य…

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन किसानों को वैज्ञानिक खेती का संदेश

संजय कुमार सिंह/लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने मऊ जनपद के कुशमौर स्थित राष्ट्रीय…

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने सभी राज्यों के मंत्रियों- अधिकारियों के साथ योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए किया मंथन

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: जल जीवन मिशन-2.0 भविष्य में किस तरह से योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए आगे…

’156 दिनों में हजारों कलाकारों को मिला मंच, सुर साधना से चमकी यूपी की लोक कला’

गोविन्द प्रजापतिलखनऊ: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने बताया कि स्थानीय कलाकारों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top