• Home
  • Breaking News
  • लखनऊ में इफ्तार के दौरान अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम पर साधा निशाना; ‘गांजा’ और ‘दौरे’ पर उठाए सवाल।
Image

लखनऊ में इफ्तार के दौरान अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम पर साधा निशाना; ‘गांजा’ और ‘दौरे’ पर उठाए सवाल।

गोविन्द प्रजापति

सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी विदेश नीति के फेलियर की वजह से डीजल, पेट्रोल और गैस का संकट आया है। युद्ध कोई नहीं चाहता है। युद्ध से जानें जाती हैं। नुकसान होते हैं। भारत की भूमिका और कोशिश यह होनी चाहिए थी कि वार न हो। हमारी फॉरेन पॉलिसी और हमारे देश को तभी विश्व गुरु माना जाता कि उन देशों के सामने हम ऐसी परिस्थितियों पैदा कर देते की वार न हो। इस वार के समय भी भाजपा मुनाफाखोरी करना चाहती है। अफवाह कोई और नहीं बल्कि सरकार और मुख्यमंत्री खुद फैला रहे हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जो लोग करना चाहते हैं उनका ऑनलाइन सिलेंडर रजिस्टर्ड नहीं हो रहा है। आपको लाइन में लगना पड़ रहा है। सरकार को भरोसा दिलाना चाहिए कि कोई संकट नहीं आ रहा है। सरकार ने विपरीत काम किया है।अखिलेश यादव आज हजरतगंज स्थित मोती महल लॉन में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। ग्रीन कॉरिडोर के लोकार्पण के मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के न रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां गांजा पकड़ा जा रहा है, दूसरे वाले डिप्टी सीएम वहां गए हैं।इफ्तार पार्टी पूर्व राज्य मंत्री सलाहुद्दीन सिद्दीकी ने आयोजित किया। अखिलेश यादव ने खजूर खाया। इसके बाद इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने भी खजूर खाकर रोजा खोला। इफ्तार पार्टी में सपा नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में धर्मगुरु, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा लगा है।

Releated Posts

कानपुर-लखनऊ 06 लेन एक्सप्रेसवे, पर गाडी आज से भरेगें फराटा

Nayer azam आज लखनऊ में यशस्वी मा० रक्षा मंत्री, भारत सरकार एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से जनप्रिय मा०…

कक्षा 8 पाठ से 12 वी पास तक के युवक युवतियो के लिए वर्धमान कंपनी में रोजगार पाने का अवसर|

LV-Nnewsक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन बस्ती के द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में एकदिवसीय…

डिजिटल ढोल, ज़मीनी सन्नाटा: आंकड़ों की पुलिस या जनता की सुरक्षा?

Sanjay singhसरकार उपलब्धियों का ऐसा चमकदार पुलिंदा पेश कर रही है कि मानो उत्तर प्रदेश में अपराध अब…

एक्सप्रेसवे की चमक, गड्ढों की हकीकत: विकास के पोस्टर और धरातल की दरारें

Sanjay Singhसरकारी दस्तावेज़ पढ़िए तो लगता है कि उत्तर प्रदेश अब केवल एक राज्य नहीं, बल्कि दुनिया का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top