• Home
  • State News
  • ललितपुर के विकास को मिली नई उड़ान: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी करोड़ों की सौगात
Image

ललितपुर के विकास को मिली नई उड़ान: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी करोड़ों की सौगात

गोविन्द प्रजापति/ललितपुर|लखनऊ, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य आज ललितपुर जनपद के प्रवास पर रहे, जहाँ उन्होंने ‘सरस महोत्सव-2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और कृषि क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं वितरण किया।

कार्यक्रम में पहुंचने पर पुलिस लाइन, ललितपुर में माननीय उप मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों, सम्मानित पार्टी पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा स्नेह, उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में भव्य स्वागत किया गया।

प्रमुख उपलब्धियां और वितरण:
• महिला सशक्तिकरण (NRLM): उपमुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 2242 स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को 33 करोड़ 63 लाख रुपये का बैंक ऋण आवंटित किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की दीदियों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर उनके आर्थिक स्वावलंबन की सराहना की।
• कृषि विकास (ट्रैक्टर वितरण): ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ के तहत किसानों और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए उपमुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर ट्रैक्टरों की रैली को रवाना किया। उन्होंने लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाबियां भी सौंपी।
• खाद्य प्रसंस्करण: उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति 2023 के अंतर्गत, उन्होंने M/S JK Foods & Beverages को 89 लाख 05 हजार रुपये का अनुदान चेक प्रदान किया, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

कार्यक्रम के दौरान माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने सरस महोत्सव में लगे स्वयं सहायता समूहों एवं विभिन्न विभागों के स्टॉलों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, खाद्य सामग्री एवं अन्य नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण महिलाओं और समूहों को अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होती है और आत्मनिर्भरता को बल मिलता है।इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने चक्की ट्रैक्टर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम के दौरान माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया तथा गर्भवती महिलाओं को पोषाहार का वितरण किया। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और पोषण अभियान के माध्यम से बच्चों तथा माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से लाखों महिलाओं को रोजगार, प्रशिक्षण और आर्थिक अवसर प्राप्त हो रहे हैं, जिससे गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, पार्टी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, जनभागीदारी और विकास के संकल्प से परिपूर्ण।

Releated Posts

साहिबाबाद में भाजपा शक्ति का प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने किया प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

LV-Varta उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में साहिबाबाद में…

दिव्यांगजनों के समावेशी विकास, अधिकारों की रक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागीय एजेंडों पर चर्चा हुई

Nayer Azamलखनऊ: दिनांक: 21 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) मा0 श्री नरेन्द्र…

योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

योगी सरकार ने तकनीकी युवाओं के लिए खोले स्वरोजगार के नए द्वार, बाट-माप उपकरण मरम्मत लाइसेंस के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 प्रदेश के तकनीकी डिप्लोमा एवं डिग्रीधारी युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top