• Home
  • Entertainment
  • रिलीज से पहले धुरंधर 2 का भौकाल, हाथों-हाथ बिके 31सौ के भी टिकट, एडवांस बुकिंग
Image

रिलीज से पहले धुरंधर 2 का भौकाल, हाथों-हाथ बिके 31सौ के भी टिकट, एडवांस बुकिंग

Richi prajapati
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के लिए लोगों की एक्साइटमेंट पीक पर है. इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते है कि इसके 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू शो के लिए ही धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है. यहां तक कि महंगे टिकट भी हाथों हाथ बिक रहे हैं. चलिए यहां जान लेते है कि धुरंधर 2 ने फिलहाल पेड प्रीव्यू शो के लिए हो रही एडवांस बुकिंग में कितना कलेक्शन कर डाला है?
धुरंधर 2 के पिछले हफ्ते रिलीज हुए ट्रेलर के बाद से इसके पेड प्रीव्यू शोज की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी. दिलचस्प बात ये है कि इसे प्री टिकट सेल में उम्मीद से कई गुना ज्यादा शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. धुरंधर: द रिवेंज एक पैन-इंडिया फिल्म है, जो हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है.
बता दे कि फिल्म ने अब तक पूरे भारत में 8,337 शो के लिए 3.48 लाख टिकट बेचे हैं.  सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी के साथ ये फिल्म अब तक अपनी प्रीमियर एडवांस बुकिंग से 18.64 करोड़ कमा चुकी है. फिल्म ट्रैकर के मुताबिक, हिंदी (2डी) वर्जन में धुरंधर 2 7,951 शो में 3.23 लाख टिकट बेचकर  सबसे ज्यादा 18.16 करोड़ की कमाई की है. वहीं हिंदी डॉल्बी सिनेमा फॉर्मेट ने 203 टिकट से 1.57 लाख और कमा लिए हैं. डब वर्जन की बात करें तो इसने तमिल (2डी) में 15,385 टिकटों से 23.58 लाख कमाए हैं.इसके बाद तेलुगु (2डी) ने 7,827 टिकटों से 18.54 लाख, कन्नड़ (2डी) वर्जन ने 479 टिकटों से 2.04 लाख और मलयालम (2डी) वर्जन ने एडवांस सेल से 934 टिकटों से 2.25 लाख कमाए हैं.
धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू के शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए आईएनओएक्स, सिनेपोलिस और पीवीआर जैसी बड़ी सिनेमा चेन ने धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू के ज़रिए नई प्रीमियम कैटेगरी शुरू की हैं. पूरे भारत में इन शो सबसे ज्यादा महंगे टिकट मुंबई के बोरीवली में स्काई सिटी मॉल के आईनॉक्स मेगाप्लेक्स में बिके हैं. यहां  रिक्लाइनर प्राइम कैटेगरी में 3,100 रुपये की कैटेगरी भी सोल्ड आउट हो चुकी है.

बता दें कि आदित्य और लोकेश धर के बी62 स्टूडियोज़ और ज्योति देशपांडे के जियो स्टूडियोज़ ने मिलकर धुरंधर 2 बनाई है. इसमें रणवीर, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन पहले पार्ट के अपने किरदारों को दोहराते हुए नजर आएंगे. इसका पहला पार्ट धुरंधर घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बन गई, जिसने 890 करोड़ रुपये से ज़्यादा कमाए, और दुनिया भर में चौथी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बन गई, जिसने 1300 करोड़ रुपये से ज़्यादा कमाए थे.

Releated Posts

इंतज़ार हुआ खत्म! ‘महावतार परशुराम’ का मेजर्स ने दमदार पोस्टर किया रिलीज़

मुम्बई, ‘महावतार नरसिम्हा’ के बाद, जिसे होम्बले फिल्म्स ने पेश किया था और कलीम प्रोडक्शन ने बनाया था,…

चिरैया बना 1 सबसे अधिक देखे जाने वाला OTT शो; जियोहॉटस्टार बनाए नए रिकॉर्ड

LV-Newsमुंबई,: चिरैया का जियोहॉटस्टार शानदार प्रदर्शन जारी है, जहाँ इसने दर्शकों की संख्या और एंगेजमेंट के नए रिकॉर्ड…

रवि किशन और अनंत जोशी ‘‘मामला लीगल है’’ का जबरदस्त धमाल लेकर पहुँचे लखनऊ

लखनऊ वार्ता – न्यूज /लखनऊ,: रवि किशन और अनंत जोशी मामला लीगल है सीज़न 2 को प्रमोट करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top