• Home
  • Entertainment
  • देसी सूट में रानी-सोनाली, बुढ़ापे में दिखाया फैशन का जलवा, किसने मारी बाजी
Image

देसी सूट में रानी-सोनाली, बुढ़ापे में दिखाया फैशन का जलवा, किसने मारी बाजी

Rita prajapati

Rani Mukerjee And Sonali Bendre: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या की बिटिया ईशा बड़जात्या की शादी के रिसेप्शन के लिए हिंदी सिनेमा के कई बड़े-बड़े अदाकार पहुंचे थे।

रिसेप्शन के लिए हर किसी ने ही बहुत ट्रेडिशनल और देसी आउटफिट्स पहने, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। इन्हीं सेलेब्स में बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी क्वीन्स रानी मुखर्जी और सोनाली बेंद्रे भी शामिल थीं।

रानी और सोनाली दोनों ही अक्सर अपने देसी लुक्स से फैंस का दिल जीत लेती हैं। और ईशा के रिसेप्शन में भी उन्होने कुछ ऐसा ही किया, नेटिजन्स को रानी और सोनाली दोनों का लुक पसंद आ रहा है। दोनों ही एक्ट्रेसेस ने सूट पहना था। देखें फैशन की इस लड़ाई में किसका लुक कैसा था, तो किसने मारी बाजी।

रानी और सोनाली का लेटेस्ट सूट लुक :

रिसेप्शन के लिए दोनों रानी और सोनाली ने एकदम ही ट्रेडिशनल मगर सिंपल, क्लासिक सूट पहने थे। जिनके कलर से लेकर डिजाइन तक की तारीफ हो रही है। वेडिंग गेस्ट के तौर पर दोनों की ही आउटफिट्स काफी परफेक्ट लग रही थीं। दोनों के सूट वैसे तो अलग थे, लेकिन एक नजर देखने पर स्टाइलिंग थोड़ी एक सी लग सकती है।ट्रेडिशनल सूट कुर्तियों के साथ दोनों ने ही बहुत ट्रेडी और वायरल लुक वाली सलवार पेयर अप की थी। ज्वेलरी, मेकअप तो हेयरस्टाइल तक सब की काफी चर्चा हो रही है। लेटेस्ट सूट लुक ट्राई करना है, तो गर्ल्स इस तरह के कुर्ती-सलवार लुक्स रिक्रिएट कर सकती हैं।

रानी ने रिसेप्शन के लिए पिस्ता ग्रीन और लाइम ब्लू के कंट्रास्ट कलर कॉम्बिनेशन वाला फर्शी सलवार सूट पहना था। फर्शी सलवार का लुक इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। कट वी नेक वाली हैवी जरी गोटा वर्क आइवरी शॉर्ट कुर्ती के साथ रानी ने लहरिया प्रिंट फर्शी सलवार पहनी हुई थी।

टिशू सिल्क के दुपट्टे के साथ उन्होने अपना लुक कम्पलीट किया था। लंबी ईयररिंग्स, सॉफ्ट कर्ल और बिंदी के साथ पोटली पर्स रानी के लुक में चार चांद लगा रहे थे।

Releated Posts

पटना और अहमदाबाद के बाद लखनऊ में सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन

LV-News लखनऊ,,इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल ‘बंटवारा 1947’ का निर्माण आमिर…

फिल्मों के साथ-साथ अब गाने भी बनाएंगे फरहान अख्तर, मिर्जापुर फिल्म से होगी शुरुआत

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आज अपने समर्पित म्यूज़िक लेबल ‘एक्सेल म्यूज़िक’ की लॉन्चिंग की घोषणा की, जो प्रोडक्शन हाउस…

महारानी सीजन 4 के लिए तैयारी शुरू, रानी भारती बनकर कब लौटेंगी हुमा कुरैशी?

LV-Newsबॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की लोकप्रिय सीरीज महारानी के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। सोनी लिव…

लखनऊ में दिखेगा ‘बंटवारा 1947’ का क्रेज, सनी देओल और टीम करेंगे खास प्रमोशन

Rita Kumari मुम्बई, _इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल बंटवारा 1947 का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top