• Home
  • State News
  • तेज धूप से दिन बेहाल, 15 मार्च से बारिश देगी राहत।
Image

तेज धूप से दिन बेहाल, 15 मार्च से बारिश देगी राहत।

गोविन्द प्रजापति

लखनऊ में सुबह से चटक धूप निकली हुई है। गर्म हवा का असर सुबह से महसूस हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। रात का पारा सामान्य से अधिक दर्ज होने की संभावना है। इसके चलते वार्म नाइट की स्थिति बनी रहेगी।बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 8.1 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 93 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 37 फीसदी रही।मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल 2 दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 15 मार्च से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ में बारिश की संभावना है। इससे लगातार पड़ रही तेज गर्मी से राहत मिलेगी।इस बीच मार्च के अंत तक भीषण गर्मी का दौर बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश में आगामी ग्रीष्म ऋतु (मार्च-अप्रैल-मई) के दौरान गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। पिछली शीत ऋतु में पश्चिमी विक्षोभों की कम सक्रियता के कारण सामान्य से कम वर्षा हुई, जिससे तापमान पहले से ही ऊपर रहा।अब भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में जारी ला-निना की स्थिति कमजोर हो रही है और यह तटस्थ नीनो में बदलने वाली है। हिंद महासागरीय द्विध्रुव भी तटस्थ रहने की उम्मीद है। इन सबके संयुक्त प्रभाव से मार्च में ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है और हीट वेव की संभावना कम है।अप्रैल-मई में पूर्वांचल और तराई इलाकों में लू के दिनों की संख्या बढ़ने का अलर्ट है। न्यूनतम तापमान भी पूरे सीजन में सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है, जिससे रातें भी गर्म रह सकती हैं।

Releated Posts

3 अवैध कॉमर्शियल बिल्डिंग्स सील; बिना नक्शा पास कराए खड़ी हो रही थीं इमारतें,

गोविन्द प्रजापति लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को लखनऊ विकास…

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का ‘सीक्रेट मिशन’: मरीज बनकर 1 घंटे तक लाइन में लगे रहे, लखनऊ की CHC में जब खुली पोल

अरविन्द कुमार पटेल डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को औचक निरीक्षण करने लखनऊ की चिनहट सीएचसी पहुंचे। मास्क…

इलाज हेतु आर्थिक मदद, चिकित्सीय मदद जैसे प्रकरणों में अधिकारियों से की वार्ता।

संजय कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने आवास पर आयोजित ‘जनता…

मुंबई में रूसी पूंजीपति, बिजनेसमैन के साथ बैठक का आयोजन:

संजय कुमार सिंह 9 मार्च, 2026, मुंबई, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) मुम्बई , मार्च, 2026 को, तीसरा रूस-भारत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top