• Home
  • State News
  • ‘छोटा विलेन’ का गिरा ‘रीलों’ वाला नशा: इंस्पेक्टर से बदतमीजी करने वाला रीलबाज गिरफ्तार; बोला- “अब अच्छा इंसान बनूंगा”।
Image

‘छोटा विलेन’ का गिरा ‘रीलों’ वाला नशा: इंस्पेक्टर से बदतमीजी करने वाला रीलबाज गिरफ्तार; बोला- “अब अच्छा इंसान बनूंगा”।

गोविन्द प्रजापति

लखनऊ में गोमती नगर विस्तार में खेसारी लाल के इवेंट में इंस्पेक्टर से बदसलूकी करने वाला युवक गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने इवेंट के दौरान गोमती नगर विस्तार इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया था। सुधीर अवस्थी की फोटो का इस्तेमाल कर आंदोलन करने की बात कही थी।इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया- इंस्टाग्राम पर छोटा विलन नाम से आईडी बनाकर वीडियो बनाता है। युवक का नाम अंबर यादव है। बीते दिन हुए जनेश्वर मिश्र पार्क में खेसारी लाल के इवेंट में जबरदस्ती स्टेज पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। जिसे रोका गया तो पुलिस से अभद्रता की थी।अंबर यादव अपने सोशल मीडिया पेज पर फोटो का इस्तेमाल कर पुलिस को लगातार धमकी दे रहा था। पुलिस के समझाने पर बोला- अब अपना नाम नहीं बदलूंगा। एक अच्छा और जिम्मेदार लड़का बनकर रहूंगा।आरोपी अंबर यादव की छोटा विलेन नाम से फॉलोअर है। उसके 1.1 फॉलोअर है। गन कल्चर को प्रमोट करते हुए रील बनाता है। हर रील में यादव सरकार या अहीर लिखता है। 10-15 लोगों के साथ भौकाल बनाते हुए रील बनाता है। जिसमें दबंगई वाले भोजपुरी या हरियाणवी गाने होते हैं।जीप गाड़ी पर पांच लोगों के साथ रील बनाता है। जिसमें हरियाणवी गाना लगा है। जंगल में गाड़ी दौड़ा रहा है। अपने कैप्शन में लिखा है टॉय गन्स होन्ली, जस्ट फॉर फन। जिसका मतलब है खिलौने वाली गन है, जो सिर्फ मजाक के लिए इस्तेमाल की गई है। वहीं एक वीडियो में घर पर हमला का वीडियो दिखा रहा है। इसके बाद अपनी सुरक्षा दिखाते हुए ऊपर से फायरिंग कर रहा है।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top