• Home
  • Breaking News
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चमिंडा वास, वसीम जाफर की गोरखपुर में भी दिखेगी धमक..

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चमिंडा वास, वसीम जाफर की गोरखपुर में भी दिखेगी धमक..

श्री राम प्रजापति
गोरखपुर मेअंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चमिंडा वास, वसीम जाफर, मुंबई रणजी के पूर्व कोच विनायक सावंत को एक साथ गोरखपुर में देखने के लिए उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि यशस्वी जायसवाल व पृथ्वी शा जैसे खिलाड़ियों के कोच ज्वाला सिंह के नेतृत्व में गोरखपुर में 8 दिनों तक यह महान क्रिकेटर, क्रिकेट के होनहारों को ट्रेनिंग देंगे। यह विशेष शिविर 19 से 26 मार्च तक मेडिकल रोड स्थित प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में खिलाड़ी पंजीकरण करा  हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए www.mcccriket.com पर पंजीकरण किया जा सकता है। बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के लिए यह प्रशिक्षण  शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर ज्वाला स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित है।इस संबंध में पूर्व क्रिकेटर डॉ विनय सक्सेना ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाई जाएंगी। उन्हें बताया जाएगा कि उच्च स्तर पर क्रिकेट की तैयारी कैसे की जाती है। प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने के लिए तकनीक, मानसिकता और फिटनेस के बारे में जानकारी दी जाएगी।शिविर में अंडर 14, अंडर 16, अंडर -19 वर्ग के बालक एवं बालिका और क्रिकेट खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें पंजीकरण कराना होगा। पंजीकृत खिलाड़ियों को ही शिविर में मौका दिया जाएगा।डॉ सक्सेना ने बताया कि श्रीलंकाई टीम के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास भी यहां आ रहे हैं। इसी तरह वसीम जाफर जो भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं और भारतीय टीम के लिए एक ओपनर के तौर पर बल्लेबाजी कर चुके हैं। वह भी यहां आने वाले है,इसके अलावा विनायक सावंत जो मुंबई रणजी टीम के पूर्व कोच है। ज्वाला सिंह ग्लोबल क्रिकेट कोच है। उन्होंने यशस्वी जैसवाल, पृथ्वी शा, युवराज, सम्राट, अमन मोखाड़े एवं दिव्यांश सक्सैना जैसे खिलाड़ियों को भी कोचिंग दी है।कोच ज्वाला सिंह ने बताया कि कैंप में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन के अलावा खिलाड़ियों का चयन भी किया जाएगा इसका ट्रायल 12 मार्च को समय दोपहर 2:00 बजे से प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड मेडिकल रोड गोरखपुर में होगा।  लड़कों और लड़कियों के लिए उम्र 12 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इस ट्रायल का उद्देश्य चयनित खिलाड़ी जो बेहतर होंगे उन्हें क्लब में फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी। और अन्य विशेष परफॉर्मेंस वाले खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के आधार पर विशेष छूट भी दी जाएगी। यह  दिग्गज और अंतरराष्ट्रीय कोच और खिलाड़ियों से  कोचिंग लेने का बेहतरीन मौका है।

Releated Posts

मऊ :मधुबन में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Dinesh prajapati–मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबारी ग्राम पंचायत के पुरवा खैरा गांव में शनिवार देर शाम…

बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने बैंक कर्मियों ने काले कपड़ों में किया कार्य

LV-News लखनऊ। बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा पीएलआई योजना को बैंकों की द्विपक्षीय समझौता प्रणाली…

शनि जयंती के अवसर पर शनिदेव मंदिर पर हुआ भव्य भंडारा

लखनऊ। “ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति” की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई में ज्येष्ठ अमावस्या…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के सच्चा बाबा आश्रम में किए दर्शन-पूजन

LV-NEWS प्रयागराज, 16 मई 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने प्रयागराज दौरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top