• Home
  • State News
  • अकोढ़ी में ‘हर घर जल’ योजना फेल: पाइपलाइन बिछी पर नल सूखे, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण।
Image

अकोढ़ी में ‘हर घर जल’ योजना फेल: पाइपलाइन बिछी पर नल सूखे, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण।

Dinesh Prajapati

ग्राम पंचायत मुजेहरा खुर्द के अकोढ़ी ग्राम सभा में ‘हर घर जल योजना’ के तहत पानी की आपूर्ति केवल कागजों तक सीमित रह गई है। ग्रामीणों को उनके घरों तक पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनमें भारी आक्रोश है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। खगेश सिंह और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से लेकर ब्लॉक स्तर तक कई आवेदन दिए हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।सरकार की ‘हर घर जल योजना’ का उद्देश्य हर घर तक निशुल्क पानी पहुंचाना है, लेकिन अकोढ़ी ग्राम सभा में यह योजना ‘अंगूठा दिखावा’ साबित हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि वे केवल शिकायतकर्ता नहीं, बल्कि पीड़ित भी हैं।इस संबंध में दैनिक भास्कर की टीम ने जल जीवन मिशन के निदेशक पुनीत कुमार गुप्ता से बात की। उन्होंने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है, लेकिन वे आज ही इसकी जांच करवाएंगे। गुप्ता ने आश्वासन दिया कि यदि पानी की आपूर्ति नहीं हुई है, तो उसे तत्काल शुरू करवाया जाएगा।शिकायत करने वालों में विनीत सिंह, खगेश सिंह, दिलीप सिंह, ननकू सिंह और चैन बहादुर सिंह सहित कई ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो वे मंडला आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखेंगे।

Releated Posts

साहिबाबाद में भाजपा शक्ति का प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने किया प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

LV-Varta उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में साहिबाबाद में…

दिव्यांगजनों के समावेशी विकास, अधिकारों की रक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागीय एजेंडों पर चर्चा हुई

Nayer Azamलखनऊ: दिनांक: 21 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) मा0 श्री नरेन्द्र…

योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

योगी सरकार ने तकनीकी युवाओं के लिए खोले स्वरोजगार के नए द्वार, बाट-माप उपकरण मरम्मत लाइसेंस के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 प्रदेश के तकनीकी डिप्लोमा एवं डिग्रीधारी युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top