• Home
  • State News
  • बच्चों के मामूली विवाद में दलित परिवार पर हमला, 24 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज।
Image

बच्चों के मामूली विवाद में दलित परिवार पर हमला, 24 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज।

Dinesh Kumar

गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में एक दलित परिवार पर हमला हुआ है। बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद 14 नामजद और 10 अज्ञात समेत 24 लोगों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यह घटना बीते शुक्रवार, 6 मार्च को खजनी थाना क्षेत्र के भेलन्दरी गांव में हुई। स्वर्गीय नंदलाल भारती की पत्नी विद्या देवी अपने नंदापार चौराहे के पास स्थित मकान में रहती हैं। सीयर गांव के निवासी दो दर्जन लोगों ने बच्चों के विवाद के बाद उनके घर पर हमला किया। हमलावरों ने घर के सामान जैसे कुर्सी-मेज, लकड़ी की चौकी, सोफा, गेहूं रखने वाला ड्रम, साइकिल और बिजली के उपकरण तोड़ दिए।इस हमले में विद्या देवी, उनके बेटे, बहू और बेटी को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल बहू को गोरखपुर जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। रविवार, 8 मार्च को विद्या देवी ने खजनी थाने में नामजद तहरीर दी।उन्होंने पुलिस को बताया कि सीयर गांव के राहुल निषाद, सूरज निषाद, धर्मेंद्र, आर.के. निषाद, अर्जुन निषाद, प्रद्युमन निषाद, सनी निषाद, शिवम निषाद, सुधीर, अतुल, देवा, दीनदयाल, हनुमान और 10 अज्ञात लोग लाठी-डंडों के साथ उनके घर में घुस आए। उन्होंने मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।पीड़िता की तहरीर के आधार पर, खजनी थाने के कोतवाल इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस ने केस संख्या 68 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराएं 191(2), 110, 115(2), 352, 333, 324(4), 125 और एससी-एसटी एक्ट की धाराएं 3(1)(द), 3(1)(घ) तथा 3(2)(वीए) लगाई गई हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। एससी-एसटी एक्ट से संबंधित इस घटना की जांच क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर करेंगी।

Releated Posts

बनारस की तर्ज पर मऊ में शुरू हुई तमसा आरती, 150 फीट शिव प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

Dinesh prajapati मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव घाट अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी…

जेंडर सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। Institute of Women and Gender Studies द्वारा कुलपति Prof. Saini के कुशल नेतृत्व में “K(NO)W BIAS: A…

महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं — उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

LV-News लखनऊ। जनपद बलिया में तैनात खण्ड विकास अधिकारी श्री श्रवण प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध गंभीर आरोपों के…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में भाजपा ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के समापन समारोह को किया संबोधित

LV-News प्रयागराज, 16 मई 2026 आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुनापार द्वारा अरैल, प्रयागराज में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top