• Home
  • State News
  • बाढ़ नियंत्रण एवं ड्रेनेज योजना पर हुई मंडल स्तरीय समन्वय बैठक

बाढ़ नियंत्रण एवं ड्रेनेज योजना पर हुई मंडल स्तरीय समन्वय बैठक

Sanjay Singh

प्रयागराज। मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण ऋषिराज, नगर आयुक्त साई तेजा तथा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में अर्बन फ्लड, जल प्लावन नियंत्रण एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना के संबंध में मंडल स्तरीय प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में वर्षा ऋतु के दौरान शहर के निचले क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर निगम के सहयोग से चिन्हांकित ऐसे क्षेत्रों, जहां बरसात के समय जलजमाव की समस्या अधिक देखने को मिलती है, वहां वर्षा जल की निकासी सुनिश्चित करने के लिए नालों पर डैम, गेट और पंपिंग स्टेशन स्थापित कर अतिरिक्त वर्षा जल की निकासी हेतु बनाई गई योजना को प्रशासनिक समिति द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। इस योजना का उद्देश्य शहर के निचले और संवेदनशील इलाकों में जलभराव की स्थिति को नियंत्रित करना तथा नागरिकों को होने वाली असुविधा को कम करना है।पंपिंग सिस्टम से निकलने वाले कुल जल प्रवाह की निगरानी और सटीक माप के लिए फ्लो-मीटर लगाए जाएंगे। साथ ही पंप कंट्रोल पैनल में रिमोट मॉनिटरिंग एवं कम्युनिकेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे केंद्रीय मॉनिटरिंग कक्ष को वास्तविक समय में आवश्यक सूचनाएं प्राप्त होती रहेंगी और प्रणाली की प्रभावी निगरानी संभव हो सकेगी।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top