• Home
  • Breaking News
  • ‘मैंने कभी सस्ते पीआर स्टंट नहीं किए’
Image

‘मैंने कभी सस्ते पीआर स्टंट नहीं किए’

हाल ही में एक्ट्रेस यामी गौतम और कृति सेनन के बीच कथित कोल्ड वॉर की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। विवाद की शुरुआत यामी के इंस्टा रील को लाइक करने से हुई, जिसमें कृति को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलने पर क्रिटिसाइज किया गया था। जैसे ही यामी का लाइक आया, पैंâस और मीडिया में चर्चा पैâल गई। इस मामले पर यामी ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ये लाइक गलती से हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी सस्ते पीआर स्टंट का सहारा नहीं लिया। मैंने हमेशा अपने काम पर ध्यान दिया है। क्लिकबेट की दुनिया में सोशल मीडिया वाले इसे गॉसिप बना देते हैं, लेकिन उम्मीद है वो मेरी अच्छी इमेज का सम्मान करेंगे। दरअसल, अवॉर्ड शो में कृति को फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया था। कुछ फैंस ने यामी को हक मूवी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलने योग्य बताया, जिससे दोनों के फैंस के बीच बहस शुरू हो गई।

Releated Posts

मऊ :मधुबन में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Dinesh prajapati–मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबारी ग्राम पंचायत के पुरवा खैरा गांव में शनिवार देर शाम…

बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने बैंक कर्मियों ने काले कपड़ों में किया कार्य

LV-News लखनऊ। बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा पीएलआई योजना को बैंकों की द्विपक्षीय समझौता प्रणाली…

शनि जयंती के अवसर पर शनिदेव मंदिर पर हुआ भव्य भंडारा

लखनऊ। “ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति” की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई में ज्येष्ठ अमावस्या…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के सच्चा बाबा आश्रम में किए दर्शन-पूजन

LV-NEWS प्रयागराज, 16 मई 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने प्रयागराज दौरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top