• Home
  • State News
  • गोरखपुर में चामिंडा वास! अब श्रीलंकाई दिग्गज से क्रिकेट की बारीकियां सीखेंगे युवा
Image

गोरखपुर में चामिंडा वास! अब श्रीलंकाई दिग्गज से क्रिकेट की बारीकियां सीखेंगे युवा

Surendra Kumar

युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए शहर के प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड पर 19 से 26 मार्च तक एमसीसी हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वसीम जाफर, पूर्व मुंबई रणजी टीम के कोच विनायक सामंत और यशस्वी जायसवाल और पृथ्वी शॉ के कोच ज्वाला सिंह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।आयोजक डॉ. विनय सक्सेना ने बताया कि आठ दिनों तक चलने वाले इस कैंप में खिलाड़ी क्रिकेट की बारीकियां सीख सकेंगे। बताया कि कैंप में लड़के और लड़कियां दोनों हिस्सा ले सकते हैं। इसमें तीन आयु वर्ग रखे गए हैं, जिनमें अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 शामिल हैं।कैंप का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को टॉप-लेवल क्रिकेट के लिए तैयार करना है। इसमें खिलाड़ियों को प्रोफेशनल क्रिकेट की तकनीक, मानसिकता और फिटनेस से जुड़ी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही उन्हें उच्च स्तरीय कोचों के साथ अभ्यास करने का अवसर भी मिलेगा। बताया कि कैंप के लिए www.mcccricket.com पर जाकर पंजीकरण ऑनलाइन किया जा सकता है।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top