• Home
  • State News
  • लव एंगल आया सामने बहन का हत्यारा भाई गिरफ्तार:
Image

लव एंगल आया सामने बहन का हत्यारा भाई गिरफ्तार:

Sanjay Singh

यूपी के मुरादाबाद स्थित मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार में जुड़वां बहन की हत्या करने के आरोपी इंजीनियर भाई हार्दिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार दोपहर हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद वह कार से भाग निकला था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।मझोला के बुद्धि विहार सेक्टर-2 में गणेश पार्क के सामने किराये के मकान में रहने वाली नीलिमा अपने जुड़वां बेटे हार्दिक और बेटी हिमशिखा के साथ रहती थीं। दोनों भाई-बहन हरियाणा के गुरुग्राम में रहते थे। तीन मार्च को होली मनाने के लिए मुरादाबाद आए थे। शुक्रवार को उन्हें वापस हरियाणा जाना था, लेकिन इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में हार्दिक ने जुड़वां बहन हिमशिखा (25) पर चाकू से 40 से अधिक वार किए। गर्दन, चेहरे और शरीर पर हमला करने के बाद उसने शव को कंबल में लपेट दिया और घर का गेट बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद वह मां नीलिमा को उनके ऑफिस से घर लाने पहुंच गया। मां के घर पहुंचते ही जैसे ही उन्होंने कंबल में लिपटी बेटी का शव देखा तो चीखपुकार मच गई। इसी दौरान हार्दिक ने मां पर भी चाकू से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी कार में बैठकर फरार हो गया थाघटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मां-बेटी को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हिमशिखा को मृत घोषित कर दिया। घायल मां नीलिमा का इलाज जारी है। घायल मां ने पुलिस को बताया कि हार्दिक पुणे निवासी दूसरे समुदाय की एक लड़की से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन वह और उसकी बहन इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर वह काफी समय से परेशान और अवसाद में था। नीलिमा ने बताया कि पहले भाई-बहन में काफी प्यार था लेकिन पिछले कुछ समय से हार्दिक के व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया था। बहन हिमशिखा उसे समझाने और डिप्रेशन से निकालने की कोशिश करती थी लेकिन उसी ने उसकी जान ले ली। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top