• Home
  • State News
  • बागपत की फोम फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद फायर फाइटर ने पाया आग पर काबू 
Image

बागपत की फोम फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद फायर फाइटर ने पाया आग पर काबू 

Sanjay Singh

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के खेकड़ा कस्बे में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के पास स्थित एक फोम फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री के गोदाम में रखा लाखों रुपये का फोम जलकर राख हो गया।8सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेकड़ा कस्बे के पास एनबीसीसी टाउनशिप से सटी फोम फैक्ट्री में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं के गुबार छा गए। धुएं और आग की ऊंची लपटों को देखकर पास की एनबीसीसी कॉलोनी में रहने वाले लोग घबरा गए और एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही खेकड़ा के साथ-साथ बागपत और बड़ौत फायर स्टेशन से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं के गुबार छा गए। धुएं और आग की ऊंची लपटों को देखकर पास की एनबीसीसी कॉलोनी में रहने वाले लोग घबरा गए और एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही खेकड़ा के साथ-साथ बागपत और बड़ौत फायर स्टेशन से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top