• Home
  • State News
  • होंडा इंडिया की बड़ी पहल: यूपी पुलिस को सौंपेगा 50 क्विक रिस्पांस टीमें, सीएम योगी कल करेंगे उद्घाटन
Image

होंडा इंडिया की बड़ी पहल: यूपी पुलिस को सौंपेगा 50 क्विक रिस्पांस टीमें, सीएम योगी कल करेंगे उद्घाटन

Govind Prajapati

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई क्षमता को मजबूत करने के लिए होंडा इंडिया फाउंडेशन अपने सीएसआर फंड से 50 दोपहिया वाहन उपलब्ध कराएगा। इन क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) वाहनों को शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश पुलिस और होंडा इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। ये 50 दोपहिया वाहन उत्तर प्रदेश पुलिस के बेड़े में शामिल किए जाएंगे। इनका उपयोग विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति या अपराध की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई के लिए किया जाएगा। इससे पुलिस की प्रतिक्रिया समय में सुधार होने के साथ ही गश्त व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। जानकारी के अनुसार सहारनपुर को पांच वाहन दिए जाएंगे, जबकि शामली, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, बिजनौर, पीलीभीत, महोबा, बांदा, प्रतापगढ़, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, देवरिया और सोनभद्र जनपदों को तीन-तीन वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। इन जिलों में क्यूआरटी की तैनाती से पुलिस को संवेदनशील क्षेत्रों में तेजी से पहुंचने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में प्रदेश पुलिस के संसाधनों में लगातार वृद्धि हुई है। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश पुलिस के पास लगभग 9500 चार पहिया और 3000 दोपहिया वाहन थे।वर्तमान में यह संख्या बढ़कर करीब 15,500 चार पहिया और 9200 दोपहिया वाहनों तक पहुंच चुकी है। इसके साथ ही पुलिस वाहनों की खरीद के लिए बजट प्रावधान में भी बढ़ोतरी की गई है। वर्ष 2017 से पहले जहां इसके लिए 85 करोड़ रुपये का प्रावधान था, वहीं अब इसे बढ़ाकर 280 करोड़ रुपये कर दिया गया है। 

Releated Posts

बनारस की तर्ज पर मऊ में शुरू हुई तमसा आरती, 150 फीट शिव प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

Dinesh prajapati मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव घाट अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी…

जेंडर सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। Institute of Women and Gender Studies द्वारा कुलपति Prof. Saini के कुशल नेतृत्व में “K(NO)W BIAS: A…

महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं — उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

LV-News लखनऊ। जनपद बलिया में तैनात खण्ड विकास अधिकारी श्री श्रवण प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध गंभीर आरोपों के…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में भाजपा ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के समापन समारोह को किया संबोधित

LV-News प्रयागराज, 16 मई 2026 आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुनापार द्वारा अरैल, प्रयागराज में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top