• Home
  • State News
  • CBI SO Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक में 275 पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें Online
Image

CBI SO Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक में 275 पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें Online

Agency

अगर आप भी अच्छी नौकरी की तलाश में है, तो यह लेख आपके लिए है। बैंक में नौकरी करने का सपना है, तो आपको बता दें कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे लोग जल्द ही आवेदन करें। इस भर्ती अभियान के चलते स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 275 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए 23 मार्च, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकते हैं आवेदन

– इस भर्ती के आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन में बीटेक किया हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य पात्रताएं भी निर्धारित की गई है।

– आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। इस पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30, 35 व 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

– इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की है। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट। वहीं, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट मिलेगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी। 

परीक्षा पैटर्न

इस वैकेंसी के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में विषय से संबंधित सवाल, रीजनिंग, बैंकिंग और सामान्य जागरुकता विषय से 100 अंकों के 75 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा सिर्फ 90 मिनट की होगी। वहीं, परीक्षा में गलत उत्तर देने के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवदेन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अलग-अलग रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना पड़ेगा। एससी व एसटी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 175 रुपये और जनरल वर्ग के लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 850 रुपये है। बिना रजिस्ट्रेशन फीस के एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं, परीक्षा अप्रैल में आयोजित कराई जाएगी।

Releated Posts

लखनऊ सपा कार्यालय में ‘PDA दिवस’ के रूप में मनाई गई मान्यवर कांशीराम की जयंती;

Nyer Azam आज को जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी लखनऊ में मान्यवर श्री कांशीराम जी का जन्मदिवस दिन PDA…

BBD यूनिवर्सिटी में ‘प्रदेश महिला अधिवक्ता सम्मेलन’: संविधान के 75 वर्षों में नारी सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

Nayer Azam आज बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के डॉ. अखिलेश दास ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर…

3 अवैध कॉमर्शियल बिल्डिंग्स सील; बिना नक्शा पास कराए खड़ी हो रही थीं इमारतें,

गोविन्द प्रजापति लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को लखनऊ विकास…

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का ‘सीक्रेट मिशन’: मरीज बनकर 1 घंटे तक लाइन में लगे रहे, लखनऊ की CHC में जब खुली पोल

अरविन्द कुमार पटेल डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को औचक निरीक्षण करने लखनऊ की चिनहट सीएचसी पहुंचे। मास्क…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top