• Home
  • Breaking News
  • बेकाबू रफ्तार का कहर: गोरखपुर में फॉर्च्यूनर ने उजाड़ा घर का चिराग, MBBS छात्र की दर्दनाक मौत!
Image

बेकाबू रफ्तार का कहर: गोरखपुर में फॉर्च्यूनर ने उजाड़ा घर का चिराग, MBBS छात्र की दर्दनाक मौत!

Raj Sexsena

गोरखपुर: शहर में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने कहर बरपाया. ‘रॉन्ग साइड’ से आ रही बेकाबू कार ने बाइक और स्कूटी सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क हादसे में BRD मेडिकल कॉलेज के MBBS थर्ड ईयर के छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. हादसा शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर हुआ.

रॉन्ग साइड से आई मौत की रफ्तार

घटना रात करीब 9:30 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फॉर्च्यूनर (UP 32 LR 0013) ओवरब्रिज पर गलत दिशा से आ रही थी. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने सामने से आ रहे बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार एक युवक उछलकर ओवरब्रिज की रेलिंग और जालियों के बीच फंस गया, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई. आकाश पांडेय (22 वर्ष), निवासी संतकबीरनगर, BRD मेडिकल कॉलेज में MBBS तृतीय वर्ष का छात्र था. हादसे में कुल चार लोग चपेट में आए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही कौवा बाग और मोहद्दीपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए BRD मेडिकल कॉलेज भेजा और घायलों को उपचार के लिए भिजवाया. एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, “सीसीटीवी कैमरों की मदद से गाड़ी के नंबर को ट्रेस कर आरोपी गोल्डेन साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वाहन को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है I

Releated Posts

कानपुर में ‘नारी शक्ति’ का रौद्र रूप! गुस्से में फावड़ा लेकर पीछे दौड़ीं

कानपुर में छेड़छाड़ करने पर महिलाओं और लड़कियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। उसे पहले थप्पड़…

पुस्तकों और संस्कृति के बीच संबंध | Relationship between Books and Culture

संजय कुमार सिंह Lucknow : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शुक्रवार को रवीन्द्रालय, चारबाग, लखनऊ…

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मेरठ में 30 करोड़ और बागपत में 26 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण-

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन को गति देने की दिशा में शुक्रवार…

योगी सरकार की पहल से युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा अवसर, तीन शहरों में बृहद रोजगार मेला

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top