• Home
  • Entertainment
  • ‘पेड्डी’ का दूसरा धमाका, ‘रई रई रा रा’ में दिखा राम चरण का इलेक्ट्रिफाइंग अवतार
Image

‘पेड्डी’ का दूसरा धमाका, ‘रई रई रा रा’ में दिखा राम चरण का इलेक्ट्रिफाइंग अवतार

मुम्बई ‘पेड्डी’ में राम चरण और जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं, जबकि जगपति बाबू एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के पहले गाने ‘चिकिरी चिकिरी’ के 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार करने के बाद, मेकर्स ने अब इसका जोश से भरा दूसरा सिंगल “रई रई रा रा” रिलीज कर दिया है।”पेड्डी’ 2026 की सबसे चर्चित और मोस्ट-अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसमें ग्लोबल स्टार राम चरण लीड रोल में हैं। विज़नरी डायरेक्टर बुची बाबू सना के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। जब से इस प्रोजेक्ट का एलान हुआ है, तब से ही दुनिया भर में इसे लेकर जबरदस्त बज और एक्साइटमेंट बना हुआ है। फिल्म का पहला गाना, ‘चिकिरी चिकिरी’, इंटरनेट पर छा गया और देखते ही देखते फैन्स का फेवरेट बन गया। सभी प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार करने के साथ ही, यह साल के सबसे बड़े गानों में से एक बनकर उभरा है।’चिकिरी चिकिरी’ की जबरदस्त कामयाबी के बाद, मेकर्स ने अब दूसरा गाना “रई रई रा रा” रिलीज कर दिया है। यह ट्रैक एक और हाई-एनर्जी एंथम है, जिसमें राम चरण ने एक बार फिर अपने बेमिसाल डांस मूव्स, स्टाइल और स्वैग का जलवा बिखेरा है। इसे देखकर हर किसी को याद आ गया कि उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन डांसर्स में क्यों गिना जाता है। इस जादू को और बढ़ा रहा है ए. आर. रहमान का म्यूजिक, जिनकी वाइब्रेंट कंपोजिशन ने इस गाने को एक दमदार और थिरकने पर मजबूर कर देने वाला नंबर बना दिया ।
‘चिकिरी चिकिरी’ के पहले सिंगल ने रिलीज होते ही काफी धूम मचा दी थी, और सुनने वालों ने इसके रिफ्रेशिंग वाइब और ए. आर. रहमान के सिग्नेचर स्टाइल की खूब तारीफ की है। यह ट्रैक अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है, जो फिल्म के म्यूजिक को लेकर बढ़ते क्रेज को साफ दिखाता है। अब दूसरा गाना भी इंटरनेट पर छा जाने और चार्टबस्टर हिट बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित ‘पेड्डी’ में राम चरण टाइटल रोल में हैं, साथ ही फिल्म में शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे। वेंकट सतीश किलरू द्वारा अपने बैनर वृद्धि सिनेमास के तहत और मशहूर प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स के सहयोग से बनी यह फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली है।

Releated Posts

पटना और अहमदाबाद के बाद लखनऊ में सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन

LV-News लखनऊ,,इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल ‘बंटवारा 1947’ का निर्माण आमिर…

फिल्मों के साथ-साथ अब गाने भी बनाएंगे फरहान अख्तर, मिर्जापुर फिल्म से होगी शुरुआत

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आज अपने समर्पित म्यूज़िक लेबल ‘एक्सेल म्यूज़िक’ की लॉन्चिंग की घोषणा की, जो प्रोडक्शन हाउस…

महारानी सीजन 4 के लिए तैयारी शुरू, रानी भारती बनकर कब लौटेंगी हुमा कुरैशी?

LV-Newsबॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की लोकप्रिय सीरीज महारानी के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। सोनी लिव…

लखनऊ में दिखेगा ‘बंटवारा 1947’ का क्रेज, सनी देओल और टीम करेंगे खास प्रमोशन

Rita Kumari मुम्बई, _इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल बंटवारा 1947 का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top