• Home
  • State News
  • सदर विधायक अंकुर राज तिवारी जनपदवासियों को दी शुभकामना, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाए होली पर्व
Image

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी जनपदवासियों को दी शुभकामना, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाए होली पर्व

संतकबीरनगर विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद 313 सदर के लोकप्रिय विधायक अंकुर राज तिवारी ने होली के पावन अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि होली रंगों, उल्लास और सामाजिक समरसता का महापर्व है, जो हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
विधायक अंकुर तिवारी ने कहा कि होली का त्योहार भारतीय संस्कृति की जीवंतता और विविधता का प्रतीक है। यह पर्व हमें नकारात्मकता को त्यागकर सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश देता है। रंगों का यह उत्सव समाज में एकता, सौहार्द और परस्पर विश्वास को मजबूत करता है।
उन्होंने कहा होली हमें यह सिखाती है कि जीवन में खुशियों के रंग भरने के लिए आपसी सहयोग और प्रेम आवश्यक है। इस अवसर पर मैं विधानसभा क्षेत्र 312 सदर सहित समस्त जनपदवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
विधायक अंकुर तिवारी ने युवाओं से अपील की कि होली के दौरान मर्यादा और शालीनता का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अभद्रता से दूर रहें। उन्होंने कहा कि त्योहारों का वास्तविक उद्देश्य समाज में सौहार्द और सद्भाव को बढ़ावा देना है। सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में होली मनाएं।
विधायक ने यह भी कहा कि प्रदेश और जनपद के विकास के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। होली का यह पावन अवसर हमें एकजुट होकर क्षेत्र के विकास, खुशहाली और प्रगति के लिए संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है।
अंत में उन्होंने कहा कि आइए, हम सब मिलकर इस रंगोत्सव को हर्षोल्लास, भाईचारे और सामाजिक एकता के साथ मनाएं और अपने क्षेत्र को प्रगति एवं खुशहाली के नए आयाम तक पहुंचाने का संकल्प लें।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top