• Home
  • State News
  • शांति और सौहार्द के बीच जली होलिका, पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से सुरक्षित रहा बिलरियागंज क्षेत्र
Image

शांति और सौहार्द के बीच जली होलिका, पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से सुरक्षित रहा बिलरियागंज क्षेत्र

निलेश प्रजापति

आजमगढ़ 03 मार्च जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में होली पर्व को लेकर इस वर्ष भी उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे थाना क्षेत्र में कुल 107 होलिका दहन केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से लगभग 80 स्थानों पर सोमवार को ही विधि-विधान के साथ होलिका दहन सकुशल संपन्न हो गया। शेष केंद्रों पर आज होलिका दहन कराया जा रहा है।
रंगों के इस पावन पर्व पर क्षेत्र में कहीं भी अराजकता या अव्यवस्था की कोई सूचना नहीं मिली। हर स्थान पर पुलिस प्रशासन की सतर्क निगरानी रही, जिससे लोगों ने निर्भय होकर परंपराओं का निर्वहन किया।
गांव-गांव और मोहल्लों में लोगों ने एकत्र होकर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन किया। बच्चों के चेहरों पर उत्साह, बुजुर्गों के मन में परंपरा की आस्था और युवाओं में त्योहार की उमंग साफ झलक रही थी।
पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और जनता के सहयोग से बिलरियागंज क्षेत्र में होली का पर्व सौहार्द, शांति और भाईचारे के वातावरण में मनाया जा रहा है। यह नजारा इस बात का प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन साथ खड़े हों, तो हर त्योहार खुशियों का संदेश लेकर आता

Releated Posts

बनारस की तर्ज पर मऊ में शुरू हुई तमसा आरती, 150 फीट शिव प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

Dinesh prajapati मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव घाट अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी…

जेंडर सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। Institute of Women and Gender Studies द्वारा कुलपति Prof. Saini के कुशल नेतृत्व में “K(NO)W BIAS: A…

महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं — उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

LV-News लखनऊ। जनपद बलिया में तैनात खण्ड विकास अधिकारी श्री श्रवण प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध गंभीर आरोपों के…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में भाजपा ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के समापन समारोह को किया संबोधित

LV-News प्रयागराज, 16 मई 2026 आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुनापार द्वारा अरैल, प्रयागराज में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top