• Home
  • State News
  • दीदारगंज में पत्रकारों एवं थानाध्यक्ष ने एक दूजे को रंग- गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं।
Image

दीदारगंज में पत्रकारों एवं थानाध्यक्ष ने एक दूजे को रंग- गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं।

दिनेश प्रजापति

आज़मगढ़ 03 मार्च स्थानीय थाना दीदारगंज के परिसर में भाई चारे के त्योहार होली की पूर्व संध्या पर मंगलवार को दीदारगंज पुलिस और क्षेत्र के सम्मानित पत्रकारों के बीच एक गोष्ठी हुए। जिसमे क्षेत्र के पत्रकारों ने होली पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की प्रतीक का त्योहार है। जिसमे लोगों को पुरानी रंजिश और नाराजगी को दूर कर सभी भेदभावों को मिटाकर एक दूसरे से मिल जुल कर होली का त्योहार मनाना चाहिए। मिलन संगोष्ठी पर चर्चा करते हुए दीदारगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने सभी को अबीर – गुलाल लगा कर होली की शुभ कामनाएं दी।
इस अवसर पर पत्रकार डॉ पृथ्वीराज सिंह, सत्येन्द्र कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, विवेकानन्द पाण्डेय, प्रवीण यादव, चन्द्र शेखर मौर्य, बृजभान विश्वकर्मा, मो0 खालिद, मो0 सफदर खान, विजय यादव, वृजेश कुमार यादव, बृजेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top