• Home
  • State News
  • डीएम ने दी जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं
Image

डीएम ने दी जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं

दिनेश प्रजापति

आजमगढ़ 03 मार्च जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जनपद वासियों को होली के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। होली की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी ने अपने बधाई संदेश में जनपद वासियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी सद्भाव, प्रेम एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने वाला त्योहार है।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जनपदवासी अपने परिजनों के साथ हंसी-खुशी एवं हर्षोल्लास के साथ होली के पावन पर्व को मनाएं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व एक-दूसरे के प्रति स्नेह और सहयोग की भावना को बढ़ाने का त्योहार है। इस अवसर पर हम सभी अपने परिवार और सहयोगियों के साथ मिलकर खुशियाँ बांटें।जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया है कि परंपरागत तरीके से होली के पर्व को मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति क़ो जबरदस्ती रंग न लगाएं। ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिससे कि किसी दूसरे की भावना आहत हो। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा तत्काल जिला प्रशासन के कण्ट्रोल रूम नम्बर 9454417172 पर अवगत कराएं।

Releated Posts

अत्याचार और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई, 27 जुलाई को जंतर-मंतर घेरेगा कांग्रेस का संयुक्त मोर्चा

Nayer Azam आदरणीय राष्ट्रीय चेयरमैन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग एवं राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी,…

साहिबाबाद में भाजपा शक्ति का प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने किया प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

LV-Varta उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में साहिबाबाद में…

दिव्यांगजनों के समावेशी विकास, अधिकारों की रक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागीय एजेंडों पर चर्चा हुई

Nayer Azamलखनऊ: दिनांक: 21 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) मा0 श्री नरेन्द्र…

योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top