• Home
  • Breaking News
  • दिल्ली पूरे देश के लिए महिला नेतृत्व वाले विकास का उदाहरण प्रस्तुत करे: द्रौपदी मुर्मू
Image

दिल्ली पूरे देश के लिए महिला नेतृत्व वाले विकास का उदाहरण प्रस्तुत करे: द्रौपदी मुर्मू

संजय कुमार सिंह

महिलाओं से खचाखच भरे इंदिरा गांधी स्टेडियम में दिल्ली सरकार की चार महात्वाकांक्षी योजनाओं का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रपति द्राेपदी मुर्मू ने दिल्ली सरकार को सलाह दी कि दिल्ली पूरे देश के लिए महिला नेतृत्व वाले विकास का उदाहरण प्रस्तुत करे।राष्ट्रपति ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं को समृद्ध दिल्ली और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में अहम भूमिका निभाने के लिए सरकार और समाज को उन्हें फलने-फूलने के लिए बेहतर वातावरण प्रदान करना होगा। कहा कि उन्हें ऐसा वातावरण मिलना चाहिए जहां वे बिना किसी दबाव या भय के अपने से जुड़े निर्णय स्वतंत्र रूप से ले सकें। इस मौके पर उपराज्यपाल वी के सक्सेना, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आदि माैजूद थीं।इस अवसर पर राष्ट्रपति ने दिल्ली सरकार की महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण पहलों में शामिल दिल्ली लखपति बिटिया योजना, होली एवं दीवाली पर निःशुल्क गैस सिलेंडर योजना, सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड का औपचारिक शुभारंभ किया। साथ ही लाडली योजना के अंतर्गत बालिका लाभार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर किए जाने के कार्य का भी शुभारंभ किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। चाहें सैनिक हों, वैज्ञानिक हों या खेल-प्रतियोगिताओं की बात हो वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं। राजनीति, सामाजिक सेवा, प्रशासन और व्यापार जैसे सभी क्षेत्रों में आज महिलाएं नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि देशभर में दीक्षांत समारोहों में डिग्री और पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं की बढ़ती संख्या एक प्रेरणादायक तस्वीर प्रस्तुत करती है। कहा कि सच्चाई यह भी है कि महिलाओं को आज भी हिंसा, आर्थिक असमानता, सामाजिक रूढ़िवादिता और स्वास्थ्य संबंधी उपेक्षा का सामना करना पड़ता है।

सशक्त महिला अपना जीवन बदल सकती है: मुर्मू

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का लक्ष्य इन बाधाओं को दूर करके ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक महिला सशक्त तभी होगी जब वह स्वतंत्र निर्णय ले सके, आत्मसम्मान से जी सकें और उसे समान अवसर व सुरक्षा मिले। कहा कि एक सशक्त महिला न केवल अपना जीवन बदल सकती है, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों की दिशा भी बदल सकती है। इस अवसर राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गईं योजनाओं का भी विस्तार से जिक्र किया। इस अवसर पर उपराज्यपाल सक्सेना ने कहा कि यह कार्यक्रम दिल्ली में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि शुरू की गईं इन योजनाओं का सीधा लाभ राजधानी की लाखों महिलाओं को मिलेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री गुप्ता ने योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल योजनाओं का शुभारंभ नहीं, बल्कि नारी सम्मान, आत्मनिर्भरता और विश्वास के विस्तार का सशक्त संकल्प है।

योजनाएं महिलाओं के जीवन में बदलाव लाएंगी: रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हीं सरकार की चारों योजनाएं महिलाओं के जीवन में बदलाव लाएंगी। मेरी पूंजी, मेरा अधिकार के अंतर्गत वर्षों से लंबित लाडली योजना के 190 करोड रुपये बालिकाओं के खाताें में डाले गए हैं। दिल्ली लखपति बिटिया योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से कुल 61,000 रुपये सरकार द्वारा जमा किए जाएंगे, जो ब्याज सहित परिपक्व होकर लगभग सवा लाख रुपये हो जाएंगे। इस योजना के लिए बजट में 128 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।

साथ ही, चाइल्ड केयर संस्थानों में रह रही बालिकाओं को भी इसमें शामिल कर सरकार उनकी अभिभावक की भूमिका निभाएगी। होली और दीवाली पर निःशुल्क गैस सिलेंडर देने के लिए 130 करोड़ रुपये महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ ही सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना महिलाओं के लिए बेहतर साबित होगी।

Releated Posts

कानपुर में ‘नारी शक्ति’ का रौद्र रूप! गुस्से में फावड़ा लेकर पीछे दौड़ीं

कानपुर में छेड़छाड़ करने पर महिलाओं और लड़कियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। उसे पहले थप्पड़…

पुस्तकों और संस्कृति के बीच संबंध | Relationship between Books and Culture

संजय कुमार सिंह Lucknow : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शुक्रवार को रवीन्द्रालय, चारबाग, लखनऊ…

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मेरठ में 30 करोड़ और बागपत में 26 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण-

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन को गति देने की दिशा में शुक्रवार…

योगी सरकार की पहल से युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा अवसर, तीन शहरों में बृहद रोजगार मेला

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top