• Home
  • State News
  • संत रविदास के जयती समारोह में लगा भव्य मेला, श्रद्धालुओं ने भंडारे में चखा प्रसाद
Image

संत रविदास के जयती समारोह में लगा भव्य मेला, श्रद्धालुओं ने भंडारे में चखा प्रसाद

गोविन्द प्रजापति
बाराबंकी। सिद्धौर ब्लॉक के ग्राम पंचायत उस्मानपुर में हनक बुद्ध विहार व सन्त रविदास मंदिर प्रांगण में शनिवार को सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जयन्ती समारोह मेला का आयोजन किया गया। संयोजक रविदास समाज सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं हाईकोर्ट लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता हरीप्रसाद हनक द्वारा बड़ी धूमधाम मेला का आयोजन कराया गया। जिसमें सैकड़ों लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गुरू रविदास ने सामाजिक एवं आर्थिक गैरबराबरी को मिटाने के लिए समाज में भजन और सत्संग के माध्यम से जागरूकता पैदा की थी। मेले में आए हुए श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया। इस दौरान संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा सन्त रविदास जी के जीवन दर्शन पर नाटक मंचन किया गया। जिस कार्यक्रम ने लोगो का मन मोह लिया। जनता तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का सम्मान करके मनोबल बढ़ाया। आयोजक हरीप्रसाद ‘हनक’ ने आये हुए सभी अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत सम्मान करके सन्त रविदास की फोटो व प्रतीक चिन्ह देकर पंचशील की पट्टी पहनाकर सम्मान किया। सभी लोगो ने सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी सत्य वचन वाणी विचार अपना कर नशा मुक्त होकर बच्चों को शिक्षा संस्कार देने की अपील की। मुख्य रूप से स्मारोह में मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ, इं अमित चौधरी, दीप चन्द रावत, डा० अल्का राजवंशी, सेवानिवृत उपजिलाधिकारी राम कुमार गौतम, सेवानिवृत पीसीएस अधिकारी जीत लाल सैनी, राजकीय निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश (से०नि०) के मुख्य लेखाधिकारी रामदास, रेखा आर्या एडवोकेट, सूर्य बली विकल्प, लोकगायक जमुना प्रसाद कनौजिया, निर्मल कुमार, आल्हा गायक रघुनाथ टेलर, अमित बौद्ध, रेनू बौद्ध, राजाराम विश्वास, मल्हूराम कुरील, चन्दन वर्मा एडवोकेट, सन्त रमेश चन्द्र दास, सन्त महेश दास, सतेन्द्र कुमार, एस०डी० वर्मा, डा० विशेष आर्या, भारत प्रसाद, शिवम् आर्टिस्ट, सन्त पल्टूदास, प्रमोद पेन्टर, जगजीवन, जयचन्द, रामविलास, राजेन्द्र प्रसाद, सोमनाथ सुमन, राम सिंह गौतम, मलखान, अरविन्द, सूरज, सतीश, देशराज, राममिलन, राहुल, नीलम गौतम आदि हजारों लोग मौजूद रहे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top