• Home
  • State News
  • श्री कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज में सिल्वर जुबली वर्ष के अवसर पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह
Image

श्री कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज में सिल्वर जुबली वर्ष के अवसर पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह

गौरव कुमार सिंह
कूरेभार/सुल्तानपुर। कूरेभार स्थित श्री कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा के उपरांत उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें विद्यालय में अध्ययन हेतु विशेष सुविधाएं प्रदान करने की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रबंधक बजरंगी प्रसाद यादव ने बताया कि विद्यालय के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष को सिल्वर जुबली वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विशेष प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को विद्यालय में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। लेकिन यह निशुल्क प्रक्रिया उन्ही विद्यार्थियों के लिए मान्य होगी जो परीक्षा फल की घोषणा अथवा पुरस्कार वितरण के दिन तक सीट कन्फर्मेशन शुल्क जमा करेंगे  केवल सीट कन्फर्मेशन शुल्क के रूप में ₹500 निर्धारित किया गया है। प्रबंधन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रतिभा खोज परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों के बीच लगभग ₹53,000 की पुरस्कार राशि वितरित की गई। मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा उन्हें विद्यालय से जुड़कर उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। सबसे चर्चित बात पुरस्कार वितरण में यह रही की परीक्षा में असफल होने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उत्साह एवं सम्मान समारोह के साथ सम्पन्न हुआ।

Releated Posts

अत्याचार और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई, 27 जुलाई को जंतर-मंतर घेरेगा कांग्रेस का संयुक्त मोर्चा

Nayer Azam आदरणीय राष्ट्रीय चेयरमैन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग एवं राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी,…

साहिबाबाद में भाजपा शक्ति का प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने किया प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

LV-Varta उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में साहिबाबाद में…

दिव्यांगजनों के समावेशी विकास, अधिकारों की रक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागीय एजेंडों पर चर्चा हुई

Nayer Azamलखनऊ: दिनांक: 21 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) मा0 श्री नरेन्द्र…

योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top