• Home
  • State News
  • पूर्वजों की माटी से जुड़ावः भालेसुलतान वंशजों ने उमरा पहुंच किया दर्शन-पूजन
Image

पूर्वजों की माटी से जुड़ावः भालेसुलतान वंशजों ने उमरा पहुंच किया दर्शन-पूजन

गौरव कुमार सिंह
सुल्तानपुर)। पूर्वजों की धरती के प्रति श्रद्धा और गहरा जुड़ाव सोमवार को उस समय देखने को मिला, जब प्रयागराज जनपद की तहसील सोरांव क्षेत्र के ग्राम पूरब नारा, पश्चिम नारा व मुदपुर से जुड़े क्षत्रिय भालेसुलतान वंशज बल्दीराय तहसील अंतर्गत उमरा गांव पहुंचे।बताया गया कि उनके पूर्वज पौली ग्राम से अपरिहार्य कारणों से सोरांव क्षेत्र में जाकर बस गए थे। पीढ़ियों बाद भी अपने मूल स्थान के प्रति आस्था और लगाव बना रहा। इसी भावना से शिव प्रताप सिंह, उनके सुपुत्र शुभम सिंह एडवोकेट हाईकोर्ट इलाहाबाद, मुन्नू सिंह प्रधान,दिनेश सिंह, शक्ति सिंह, मगनदीप सिंह सहित अन्य परिजन उमरा पहुंचे।वंशजों ने सर्वप्रथम अमर शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद ऋषि वाटिका में पहुंचकर अवधेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में भैरों साहेब के दर्शन किए। तत्पश्चात भालेसुलतान कुलदेवी बैकुंठी देवी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उमरा निवासी ओंकार सिंह विभाकर ने अपने आवास पर सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सुरेंद्र बहादुर सिंह, शिव शंकर सिंह, वरुण प्रकाश सिंह,केडी तिवारी व कृतंजय सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान पूर्वजों की स्मृतियों को साझा करते हुए पारिवारिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया गया।

Releated Posts

अत्याचार और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई, 27 जुलाई को जंतर-मंतर घेरेगा कांग्रेस का संयुक्त मोर्चा

Nayer Azam आदरणीय राष्ट्रीय चेयरमैन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग एवं राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी,…

साहिबाबाद में भाजपा शक्ति का प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने किया प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

LV-Varta उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में साहिबाबाद में…

दिव्यांगजनों के समावेशी विकास, अधिकारों की रक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागीय एजेंडों पर चर्चा हुई

Nayer Azamलखनऊ: दिनांक: 21 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) मा0 श्री नरेन्द्र…

योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top