• Home
  • State News
  • शब्द रंग 2026 के अंतर्गत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित 
Image

शब्द रंग 2026 के अंतर्गत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित 

विजय कुमार यादव

प्रयागराज। अक्षरांजलि के तत्वाधान में शब्द रंग 2026 के अंतर्गत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कृष्णा नगर कीडगंज में मनीष केसरवानी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।कृष्णानगर कीडगंज प्रयागराज में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाई। कवि सम्मेलन के पूर्व मां हंसवाहिनी के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं  दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।कवि सम्मेलन में बतौर अतिथि महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने प्रख्यात गीतकार शैलेन्द्र मधुर एवं डॉ आभा मधुर श्रीवास्तव को रिलायंस रिफाइनरी जामनगर गुजरात में कुशल संयोजन एवं आभा मधुर के कुशल संचालन हेतु प्रयागराज आगमन पर उन्हें  सम्मानित किया। महापौर ने होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए रंग पर्व पर सभी रचनाकारों एवं शहरवासियों को बधाई दिया।सम्मान में शैलेंद्र मधुर, गीतकार डॉक्टर आभा श्रीवास्तव को अंगवस्तम एवं स्मृति चिन्ह भेंट सम्मानित किया। अक्षरांजलि की महासचिव संचालन करती हुई प्रख्यात उद्घोषिका डॉक्टर आभा मधुर श्रीवास्तव ने माँ हंसवाहिनी की वाणी वंदना एवं काव्य पाठ कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। उक्त कवि सम्मेलन में प्रख्यात गीतकार शैलेन्द्र मधुर ने अपने गीतों से श्रोताओं को संदेश देते हुए रंग पर्व पर श्रोताओं को आह्लादित किया। उन्होंने पढ़ा कि नफरत की दीवार गिरा दें, बांटे केवल प्यार। हर्ष उल्लास के साथ मनाएं होली का त्यौहार।।कवि सम्मेलन की अध्यक्षता चिंतनशील रचनाकार संजय पुरुषार्थी ने किया। कवि सम्मेलन में राम कैलाश पाल प्रयागी, राजीव नसीब, अमित जौनपुरी और योगेश झमाझम सहित अन्य रचनाकार बंधुओ ने भी अपनी अपनी कविताओं से श्रोताओं को आनंदित किया। कवि सम्मेलन में  प्रख्यात गायक नीरज सिंह, शिखा त्रिपाठी, मनोज कुमार राज रसिया, टी एन दीक्षित, विवेक अग्रवाल, राजेश केसरवानी सहित अन्य गणमान्य लोगों उपस्थित रहे।

Releated Posts

अत्याचार और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई, 27 जुलाई को जंतर-मंतर घेरेगा कांग्रेस का संयुक्त मोर्चा

Nayer Azam आदरणीय राष्ट्रीय चेयरमैन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग एवं राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी,…

साहिबाबाद में भाजपा शक्ति का प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने किया प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

LV-Varta उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में साहिबाबाद में…

दिव्यांगजनों के समावेशी विकास, अधिकारों की रक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागीय एजेंडों पर चर्चा हुई

Nayer Azamलखनऊ: दिनांक: 21 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) मा0 श्री नरेन्द्र…

योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top