• Home
  • Sports
  • लगातार तीसरी जीत के साथ नॉर्दन फुटबॉल अकादमी फ़ाइनल में
Image

लगातार तीसरी जीत के साथ नॉर्दन फुटबॉल अकादमी फ़ाइनल में

विजय कुमार यादव

प्रयागराज। राजीव गांधी नेशनल एविएशन विश्विद्यालय, राय बरेली, उत्तर प्रदेश में प्रारम्भ हुए  उड़ान- स्पोर्ट्स फेस्ट फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की टीम ने मेजबान राजीव गाँधी राष्ट्रीय एविएशन विश्वविद्यालय रायबरेली को 2-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत के साथ फ़ाइनल में प्रवेश किया। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की ओर से  रोहित ने अनिकेत के क्रॉस एवं भाविश्य ने हर्षित के पास पर मैच के दूसरे हाफ में गोल किया एवं टीम को फ़ाइनल मे पहुंचाया। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की विजेता टीम में हर्षित ओझा (कप्तान), अनिकेत मौर्या, श्लोक सिंह, वेदांत त्रिपाठी, अलोक प्रजापति (उप कप्तान), जयनाथ मिश्रा, रोहित पांडेय, रोहित (गोलकीपर), पियूष कुमार, दीपक, विशाल धर्मवाल, भाविसया शामिल हैं। टीम के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष , सहायक प्रशिक्षक राहुल वर्मा और मैनेजर राज कुमार रहे।

Releated Posts

झुनझुनवाला कालेज में कबड्डी व वालीवाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

LV-Newsअयोध्या। झुनझुनवाला पी. जी. कालेज द्वारा इण्टर कालेज स्तर तक के महिला/पुरूष वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन…

इलाहाबाद पब्लिक स्कूल को मिली जीत

विजय कुमार यादव/ प्रयागराज। इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने किड्स प्रयागराज क्लब को 13 रन से हराकर पांचवीं केएस…

वैभव सूर्यवंशी का ‘सूर्या’ अवतार: 15 गेंदों में अर्धशतक ठोक ढहाया चेन्नई का किला!”

लखनऊ वार्ता – न्यूज IPL के 19वें सीजन में एमएस धोनी के बिना उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने…

चौधरी नौनिहाल और जैदी इंडोर क्लब को मिली जीत

विजय कुमार यादव प्रयागराज। चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब और जैदी इंडोर क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर 17वीं न्याज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top