• Home
  • Sports
  • बियॉन्ड बाउंड्रीज पहल के तहत लखनऊ में रीपर्पज्ड शिपिंग कंटेनर को पैवेलियन में बदला गया
Image

बियॉन्ड बाउंड्रीज पहल के तहत लखनऊ में रीपर्पज्ड शिपिंग कंटेनर को पैवेलियन में बदला गया

लखनऊ, 2 मार्च, 2026: डीपी वर्ल्ड ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में एक रीपर्पज्ड शिपिंग कंटेनर पैवेलियन और 250 क्रिकेट किट्स उपलब्ध कराते हुए अपनी बियॉन्ड बाउंड्रीज पहल को विस्तार दिया है। इससे उत्तर प्रदेश में जमीनी स्तर पर क्रिकेट तक पहुंच मजबूत होगी।
शिपिंग कंटेनर को पूरी तरह से सुसज्जित मल्टी पर्पज पैवेलियन में बदला गया है, जिससे युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग, तैयारी और आराम के लिए डेडिकेटेड स्पेस मिल सकेगा। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट दिग्गज युवराज सिंह की उपस्थिति में इस पैवेलियन का अनावरण किया गया। इसे स्थायी रूप से सेज क्रिकेट एकेडमी में स्थापित किया जाएगा। 250 क्रिकेट किट्स के माध्यम से चुनिंदा एकेडमी को उपकरणों तक पहुंच बढ़ाने और स्ट्रक्चर्ड कोचिंग देने में मदद मिलेगी।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के साथ मिलकर की गई इस पहल ने आईसीसी टूर्नामेंट्स में बनने वाले प्रत्येक 100 रन पर 10 किट डोनेट करने के डीपी वर्ल्ड के लक्ष्य को और मजबूत किया है।
इस कार्यक्रम के दौरान युवराज सिंह ने कहा, ‘भारत के हर कोने में प्रतिभाएं हैं, लेकिन सही सुविधाओं एवं उपकरणों तक पहुंच से असली अंतर आता है। बियॉन्ड बाउंड्रीज जैसी पहल से इस अंतर को पाटने में मदद मिलती है, जिससे युवा क्रिकेटर्स को वह इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं आत्मविश्वास मिलता है, जिसकी जरूरत उन्हें अपने सपने पूरे करने के लिए है।’
इस लॉन्चिंग के मौके पर डीपी वर्ल्ड, सबकॉन्टिनेंट (इंडिया) के कंट्री मैनेजर हेमंत कुमार रुइया ने कहा, ‘उभरते क्रिकेटर्स की राह में सबसे बड़ी बाधा होती है सही सुविधाओं तक पहुंच की। डीपी वर्ल्ड में हमारा मानना है कि सुविधाएं सिर्फ इन्फ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। हमें आईसीसी के साथ मिलकर लखनऊ में बियॉन्ड बाउंड्रीज को लॉन्च करते हुए गर्व का अनुभव हो रह है। इसके माध्यम से हम सुविधाओं एवं उपकरणों समेत क्रिकेट के लिए जरूरी इन्फ्रा तक लोगों की पहुंच बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। साथ ही युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने में मदद के लिए मजबूत स्थानीय साझेदारी के माध्यम से रास्ता बना रहे हैं।’
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने कहा, ‘क्रिकेट के मामले में उत्तर प्रदेश की विरासत शानदार है और यहां उभरती प्रतिभाओं का बड़ा पूल है। हमें बियॉन्ड बाउंड्रीज के लिए डीपी वर्ल्ड के साथ साझेदारी करने की खुशी है, जिसके माध्यम से राज्य में जमीनी स्तर पर क्रिकेट विकास को मजबूती मिलेगी। इस तरह की साझेदारियां युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने और खेल के लगातार विकास को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।’2023 में अपनी लॉन्चिंग के बाद से बियॉन्ड बाउंड्रीज पहल ने आठ देशों में कुल 13 रीपर्पज्ड शिपिंग कंटेनर और 3,500 क्रिकेट किट्स का वितरण किया है। भारत में अब तक नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और चेन्नई के लोगों को इस पहल का लाभ मिला है।80 से ज्यादा देशों में अपने इंटीग्रेटेड ग्लोबल नेटवर्क का लाभ लेते हुए डीपी वर्ल्ड दुनियाभर के हाई इम्पैक्ट मार्केट्स में अपनी बियॉन्ड बाउंड्रीज पहल को विस्तार देना जारी रखेगी। साथ ही 2026 में एडिशनल इंटरनेशनल रोलआउट प्लान पर आगे बढ़ेगी।

Releated Posts

इलाहाबाद पब्लिक स्कूल को मिली जीत

विजय कुमार यादव/ प्रयागराज। इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने किड्स प्रयागराज क्लब को 13 रन से हराकर पांचवीं केएस…

वैभव सूर्यवंशी का ‘सूर्या’ अवतार: 15 गेंदों में अर्धशतक ठोक ढहाया चेन्नई का किला!”

लखनऊ वार्ता – न्यूज IPL के 19वें सीजन में एमएस धोनी के बिना उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने…

चौधरी नौनिहाल और जैदी इंडोर क्लब को मिली जीत

विजय कुमार यादव प्रयागराज। चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब और जैदी इंडोर क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर 17वीं न्याज…

कक्षा 1 से ‘खेल शिक्षा’ हो अनिवार्य: अमर पाल मौर्य की बड़ी मांग

विजय कुमार यादव प्रयागराज। राज्य सभा सांसद अमर पाल मौर्य ने सभापति के समक्ष कक्षा एक से खेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top