• Home
  • Breaking News
  • शॉर्ट सर्किट से दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख- होली का रखा था सामान

शॉर्ट सर्किट से दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख- होली का रखा था सामान

मंटू बर्नवाल के तीन मंजिला भवन में संचालित किराना दुकान में रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। दुकान में बड़ी मात्रा में तेल, टेंट के कपड़े तथा होली के अबीर-गुलाल रखे थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में स्थित पटाखा दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। नगर के पटना चौराहे से कालीचौरा मार्ग स्थित नानाजी देशमुख नगर में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से किराना समेत दो दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, मंटू बर्नवाल पुत्र अनंत बर्नवाल के तीन मंजिला भवन में संचालित किराना दुकान में रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। दुकान में बड़ी मात्रा में तेल, टेंट के कपड़े तथा होली के अबीर-गुलाल रखे थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में स्थित पटाखा दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।पटाखों में आग लगने से तेज धमाकों के साथ लपटें और अधिक भड़क उठीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया।

लेकिन तब तक दुकानों में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दमकल विभाग की टीम देर रात तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने और स्थिति सामान्य करने में जुटी रही।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top