
लखनऊ वार्ता न्यूज
ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने वाराणसी से लखनऊ तक यात्रा का कार्यक्रम घोषित किया यह यात्रा 7 मार्च को वाराणसी से शुरू होगी और 11 मार्च को लखनऊ पहुंचकर समाप्त होगी। यात्रा के दौरान जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, उन्नाव और निमिषारण्य में सभाएं आयोजित की जाएंगी। 11 मार्च को लखनऊ स्थित कांशीराम स्मृति स्थल पर मुख्य कार्यक्रम प्रस्तावित है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की प्रमुख मांगों में गाय को “राज्यमाता” घोषित करना और उत्तर प्रदेश में बीफ निर्यात पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू करना शामिल है। यात्रा के माध्यम से वे इन मुद्दों पर जनसमर्थन जुटाने का प्रयास करेंगे। बताया जा रहा है कि यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं और बड़ी संख्या में संत-समाज एवं समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।















