• Home
  • State News
  • BHU प्रोफेसरों ने गाजीपुर अफीम फैक्ट्री का निरीक्षण किया: आधुनिकीकरण पर जोर
Image

BHU प्रोफेसरों ने गाजीपुर अफीम फैक्ट्री का निरीक्षण किया: आधुनिकीकरण पर जोर

दिनेश प्रजापति

गाजीपुर। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू) वाराणसी के निदेशक प्रोफेसर अमित पात्रा के नेतृत्व में एक विशेषज्ञ समिति ने रविवार को शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण में पाया गया कि कारखाने की पुरानी मशीनरी के बावजूद उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर है। हालांकि, मशीनों की आयु और तकनीकी अवसंरचना के कारण उत्पादन प्रक्रिया में कुछ कमियां सामने आईं। समिति ने उत्पादन प्रणाली में स्वचालन की कमी और कुछ तकनीकी प्रक्रियाओं में लगने वाले अधिक समय को नोट किया, जिससे दक्षता बढ़ाने की संभावनाओं पर जोर दिया गयानिरीक्षण के दौरान, महाप्रबंधक दौलत कुमार ने कारखाने की कार्यप्रणाली, वर्तमान उत्पादन क्षमता और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। कार्य अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने मशीनों के संचालन, तकनीकी प्रक्रिया और गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र को विस्तार से समझाया।कार्यकारी प्रबंधक डॉ. संजीव कुमार ने उत्पादन आंकड़े प्रस्तुत किए, वहीं अजय राय, राजेश कुमार और मोहित भट्ट ने उत्पादन पद्धति में मौजूद तकनीकी कमियों और सुधार की दिशा पर समिति के सवालों के जवाब दिए।निरीक्षण में पाया गया कि कारखाने की पुरानी मशीनरी के बावजूद उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर है। हालांकि, मशीनों की आयु और तकनीकी अवसंरचना के कारण उत्पादन प्रक्रिया में कुछ कमियां सामने आईं। समिति ने उत्पादन प्रणाली में स्वचालन की कमी और कुछ तकनीकी प्रक्रियाओं में लगने वाले अधिक समय को नोट किया, जिससे दक्षता बढ़ाने की संभावनाओं पर जोर दिया गयानिरीक्षण के दौरान, महाप्रबंधक दौलत कुमार ने कारखाने की कार्यप्रणाली, वर्तमान उत्पादन क्षमता और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। कार्य अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने मशीनों के संचालन, तकनीकी प्रक्रिया और गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र को विस्तार से समझाया।कार्यकारी प्रबंधक डॉ. संजीव कुमार ने उत्पादन आंकड़े प्रस्तुत किए, वहीं अजय राय, राजेश कुमार और मोहित भट्ट ने उत्पादन पद्धति में मौजूद तकनीकी कमियों और सुधार की दिशा पर समिति के सवालों के जवाब दिए।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top