
दिनेश प्रजापति
मऊ के चिरैयाकोट स्थित पीकेएस पब्लिक स्कूल में ‘प्रतिभा किरण 2026’ प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। इस परीक्षा में 700 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।परीक्षा का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश मिश्रा और प्रबंधक परवेज़ अहमद के मार्गदर्शन में किया गया। पूरी परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के लिए एक विशेष छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है। इसके तहत, प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को कई लाभ दिए जाएंगे।इन लाभों में 100% ट्यूशन फीस माफी (पूर्ण छात्रवृत्ति), एक लैपटॉप, 24×7 शिक्षक शिक्षण सहयोग सुविधा और अभिभावकों के लिए पूरे वर्ष की निःशुल्क स्विमिंग पूल सदस्यता शामिल है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करना है।















