• Home
  • State News
  • एएनएम रीना को कायाकल्प सहित 3 पुरस्कार मिले:मऊ में स्वास्थ्य इकाइयों को एनक्यूएएस प्रमाणन,
Image

एएनएम रीना को कायाकल्प सहित 3 पुरस्कार मिले:मऊ में स्वास्थ्य इकाइयों को एनक्यूएएस प्रमाणन,

दिनेश प्रजापति

मऊ में कायाकल्प एवं राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में 27 फरवरी को सम्पन्न हुआ। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता और अन्य अधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संजय गुप्ता ने की।अपने संबोधन में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने आमजन को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को सभी का कर्तव्य बताया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कायाकल्प कार्यक्रम की शुरुआत 15 मई 2015 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा तत्कालीन केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में की गई थी। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों, पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पतालों में गुणवत्ता व स्वच्छता का मूल्यांकन करना है।डॉ. गुप्ता ने आगे बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम वर्ष 2017 में शुरू हुआ। इसका लक्ष्य स्वास्थ्य इकाइयों का नवीनीकरण कर उन्हें उच्च गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के अनुरूप बनाना है, जिसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर सहित सभी इकाइयां शामिल हैं।इस समारोह के दौरान एएनएम श्रीमती रीना मनाजीत को सम्मानित किया गया। उन्हें कायाकल्प अवार्ड 2024-2025 के साथ-साथ UWIN पोर्टल वैक्सीनेशन में जनपद मऊ के लिए वर्ष 2024-25 और 2025-26 का प्रथम पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top