
दिनेश प्रजापति
राजधानी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज रविवार (1 मार्च 2026) को जंतर-मंतर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा उन्हें और 22 अन्य को बरी करने के बाद उनका पहला बड़ा सार्वजनिक संबोधन होगा।कोर्ट ने जांच को “पूर्व नियोजित और साजिशपूर्ण” करार दिया। आम आदमी पार्टी इसे सच्चाई और ईमानदारी की जीत मान रही है, जो पूरे देश में एक संदेश देगी।दिल्ली का जंतर-मंतर फिर से राजनीतिक चर्चा में है। रविवार, 1 मार्च को सुबह 11 बजे आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल यहां बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम खास है, क्योंकि राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और मनीष सिसोदियो समेत अन्य आरोपियों को क्लीन चिट दे दी है।दिल्ली का जंतर-मंतर फिर से राजनीतिक चर्चा में है। रविवार, 1 मार्च को सुबह 11 बजे आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल यहां बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम खास है, क्योंकि राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और मनीष सिसोदियो समेत अन्य आरोपियों को क्लीन चिट दे दी है।आम आदमी पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रविवार की सभा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे जंतर-मंतर पर पूरी राष्ट्रीय लीडरशिप मौजूद रहेगी, चाहे वह गुजरात, गोवा, पंजाब या दिल्ली के नेता हों। उन्होंने भरोसा जताया कि इस सभा से जो आवाज उठेगी, वह पूरे देश तक पहुंचेगी।















