• Home
  • State News
  • मऊ में आज होगी बिजली कटौती:पोल और ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने का काम किया जाएगा,
Image

मऊ में आज होगी बिजली कटौती:पोल और ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने का काम किया जाएगा,

दिनेश प्रजापति

मऊ में 01 मार्च 2026 (रविवार) को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक, कुल चार घंटे के लिए होगी। इसका कारण विद्युतीकरण कार्य के तहत पोल और ट्रांसफार्मर विस्थापन तथा नई 11 केवी लाइन का निर्माण है।यह कार्य निविदा संख्या 118/EDC/(M)/2023-24 के अंतर्गत सेतु निगम के संरेखण में किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य से 33/11 केवी ओल्ड न्यू पावर हाउस और ओल्ड पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले कुछ फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।प्रभावित होने वाले फीडरों में फीडर नंबर-06, फीडर नंबर-03 और महिला फीडर शामिल हैं। जिन क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी, उनमें निजामुद्दीनपुरा, अंधा मोड़, बलिया मोड़, ख़्वाजा जहाँपुर, ऑफिसर्स कॉलोनी, अम्बेडकरनगर भीटी, हट्टी मदारी और सदर चौक प्रमुख हैं।अघोरेश्वर कृपा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर ने बताया कि सुचारु विद्युतीकरण और नई लाइनों के सुदृढ़ीकरण के लिए यह कार्य आवश्यक है। संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे इस समयावधि से पूर्व अपने आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें। कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति यथाशीघ्र बहाल कर दी जाएगी।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top