• Home
  • State News
  • मऊ में होली से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च:शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील,
Image

मऊ में होली से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च:शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील,

दिनेश प्रजापति

मऊ नगर क्षेत्र में होली त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। इस मार्च का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार और क्षेत्राधिकारी सिटी क्रिश राजपूत ने किया।फ्लैग मार्च में थाना दक्षिण टोला, कोतवाली शहर, सरायलखंसी और महिला थाना के पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिसकर्मियों ने बाइक और चार पहिया वाहनों से पूरे नगर में मार्च किया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने आमजन को भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि । उन्होंने यह भी बताया कि अन्य क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।घोसी कोतवाली क्षेत्र में अयातुल्ला अली खामेंनेई के समर्थन में जुलूस निकालने की कोशिश की सूचना मिली थी, जिसे पुलिस ने संबंधित लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। कुछ स्थानों पर शोक सभाएं भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। प्रशासन के अनुसार, जिले में अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Releated Posts

अत्याचार और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई, 27 जुलाई को जंतर-मंतर घेरेगा कांग्रेस का संयुक्त मोर्चा

Nayer Azam आदरणीय राष्ट्रीय चेयरमैन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग एवं राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी,…

साहिबाबाद में भाजपा शक्ति का प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने किया प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

LV-Varta उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में साहिबाबाद में…

दिव्यांगजनों के समावेशी विकास, अधिकारों की रक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागीय एजेंडों पर चर्चा हुई

Nayer Azamलखनऊ: दिनांक: 21 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) मा0 श्री नरेन्द्र…

योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top