• Home
  • Breaking News
  • छोटे-छोटे बच्चों द्वारा बाल मेला का हुआ आयोजन
Image

छोटे-छोटे बच्चों द्वारा बाल मेला का हुआ आयोजन

लखनऊ वार्ता न्यूज

अयोध्या। श्री लक्ष्मी चेरीटेबल ट्रस्ट में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करने करने वाले छोटे छोटे बच्चों द्वारा बाल मेला का भव्य आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेविका डॉ आकांक्षा सिंह, संजाफी हॉस्पिटल अयोध्या तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजेश चौबे, बल्डमैन आकाश गुप्त, संरक्षक श्रीमती लक्ष्मी देवी, एस. बी. सागर प्रजापति अध्यक्ष स्वदेश संस्थान भारत सागर कला भवन अयोध्या द्वारा फीता काटकर तथा मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके शुभारंभ किया गया। इसके बाद बाल मेला का अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ आकांक्षा सिंह ने कहा कि श्री लक्ष्मी चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा के साथ ही साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु बाल मेला, प्रदर्शनी, सिलाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित किए जा रहे हैं जो कि समाज के उत्थान और विकास के लिए सराहनीय प्रेरक कार्य है। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश चौबे एवं आकाश गुप्त ने भी ऐसे कार्यों की सराहना की।
अतिथियों को एस बी सागर प्रजापति, ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष श्री द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर संस्था संरक्षिका श्रीमती लक्ष्मी देवी, जितेंद्र प्रजापति, राम सुन्दर प्रजापति, रिंकी यादव, शैलेश शर्मा, राम आशीष आदि लोग मौजूद रहे। एस बी सागर प्रजापति ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में जो भी सहयोग ट्रस्ट के सहयोगी चाहेंगे उसके लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। विगत कई वर्षों से गरीब असहाय तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए हर प्रकार से सहायता करने का प्रयास करता है। संचालन ट्रस्ट की महासचिव शैलेश शर्मा ने किया। इस मौके पर ट्रस्ट के सभी छात्र छात्राएं एवं स्थानीय दर्शक आदि लोग मौजूद रहे।

Releated Posts

जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में पहुंचीं डिंपल यादव, प्रदर्शन के दौरान हाथ में आई चोट

नई दिल्ली: छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने जंतर-मंतर धरना स्थल पर पहुंचीं समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल…

Mau News: सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने से ऐतिहासिक धरोहरों पर मंडराने लगा खतरा

दिनेश प्रजापतिजनपद मऊ-दोहरीघाट कस्बा स्थित सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी रहने से तटवर्ती क्षेत्र के…

गोठा में बहू-बेटी सम्मेलन:महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार और योजनाओं की दी गई जानकारी

दिनेश प्रजापति मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा गांव में रविवार को बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया।…

घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर यौन शोषण,के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

दिनेश प्रजापति घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर यौन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top