• Home
  • Entertainment
  • बिन शादी के मां बनना चाहती हैं सलमान खान की ये हीरोइन, फ्रीज करवाए एग्स, बोलीं- जब चाहूं मां बन सकती हूं
Image

बिन शादी के मां बनना चाहती हैं सलमान खान की ये हीरोइन, फ्रीज करवाए एग्स, बोलीं- जब चाहूं मां बन सकती हूं

Richi Prajapati

मुंबई. सलमान खान की एक्ट्रेस डेजी शाह अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। डेजी 41 की उम्र में भी कुंवारी हैं। इसी बीच उन्होंने अपने मां बनने और शादी को लेकर खुलासा किया। एक्ट्रेस ने अपने स्टेटमेंट से फैंस को हैरान कर दिया। तो आइए जानते हैं आखिर डेजी ने क्या कहा..

हाल ही में डेजी शाह ने कहा कि उन्होने शादी और बच्चों वाली पूरी जिम्मेदारी भगवान पर छोड़ दी है। उन्होंने खुलकर बताया कि मैंने अपने एग्स फ्रीज़ करवा लिए हैं, इसलिए जब चाहूं मां बन सकती हूं। मेरा अपना बच्चा हो सकता है।” 


41 वर्षीय एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने भविष्य को ध्यान में रखते हुए एग फ्रीजिंग का विकल्प चुना है। उनके मुताबिक ये फैसला किसी दबाव में नहीं बल्कि अपने जीवन की योजना को लेकर लिया गया है। डेजी का कहना है कि अब उनके पास ये स्वतंत्रता है कि वो सही समय आने पर मां बनने का फैसला कर सकती हैं।

शादी को लेकर एक्ट्रेस ने कहा- वो इसे जीवन की अनिवार्यता नहीं मानतीं और इसे भगवान पर छोड़ चुकी हैं। उनके मुताबिक, एक महिला की पहचान या मातृत्व केवल शादी से जुड़ा होना जरूरी नहीं है।बातचीत के दौरान डेजी शाह ने बताया कि उन्होंने जीवन में जिन चीजों का सपना देखा था- अपना घर, परिवार को बेहतर जीवन और पालतू जानवर- वो सब हासिल कर चुकी हैं। यही वजह है कि वह अपने जीवन के वर्तमान चरण को शांत और संतोषभरा मानती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो डेजी शाह ने सलमान खान की फिल्म जय हो में किया किया है। इससे पहले वो मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की टीम में थीं और डांसर थीं। इसके अलावा वो कई गानों में बतौर बैकग्राउंड डांसर भी नजर आ चुकी हैं। 
 

Releated Posts

इंतज़ार हुआ खत्म! ‘महावतार परशुराम’ का मेजर्स ने दमदार पोस्टर किया रिलीज़

मुम्बई, ‘महावतार नरसिम्हा’ के बाद, जिसे होम्बले फिल्म्स ने पेश किया था और कलीम प्रोडक्शन ने बनाया था,…

चिरैया बना 1 सबसे अधिक देखे जाने वाला OTT शो; जियोहॉटस्टार बनाए नए रिकॉर्ड

LV-Newsमुंबई,: चिरैया का जियोहॉटस्टार शानदार प्रदर्शन जारी है, जहाँ इसने दर्शकों की संख्या और एंगेजमेंट के नए रिकॉर्ड…

रवि किशन और अनंत जोशी ‘‘मामला लीगल है’’ का जबरदस्त धमाल लेकर पहुँचे लखनऊ

लखनऊ वार्ता – न्यूज /लखनऊ,: रवि किशन और अनंत जोशी मामला लीगल है सीज़न 2 को प्रमोट करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top