• Home
  • State News
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से महापौर सुषमा खर्कवाल की शिष्टाचार भेंट
Image

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से महापौर सुषमा खर्कवाल की शिष्टाचार भेंट

संजय कुमार सिंह

नई दिल्ली/लखनऊ। देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह से नई दिल्ली स्थित उनके शासकीय आवास पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने शिष्टाचार भेंट की।भेंट के दौरान महापौर ने लखनऊ शहर के समग्र विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने नगर क्षेत्र में आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता व्यवस्था, जल निकासी, हरित क्षेत्र विस्तार तथा नागरिक सुविधाओं के उन्नयन जैसे विषयों पर रक्षा मंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया।इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने शहर के विकास कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि रक्षा मंत्री का सरल व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन से लखनऊ के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा शहर को आधुनिक और सुव्यवस्थित महानगर के रूप में विकसित करने का लक्ष्य शीघ्र पूरा होगा।

Releated Posts

मुसलमान को ज्यादा से ज्यादा अफ्तार का एहतमाम करना चाहिए- मुफ्ती अबुल इरफा़न

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ- इंडियन राहत फाउंडेशन के अध्यक्ष इमरान खान उपाध्यक्ष जीशान खान, सचिव मो जुनैद अहमद ने तमाम…

बाथम वैश्य सभा लखनऊ का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन

Govind Prajapati लखनऊ- बाथम वैश्य सभा लखनऊ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह माधव सभागार, लखनऊ में उल्लास के…

श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर आशियाना की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव सम्पन्न

Nayer Azam/लखनऊ। श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर आशियाना की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से…

अरमान खान के इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब,दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक

रोज़ा इफ्तार बना सामाजिक सौहार्द का प्रतीक,लोगों ने की अमन शांति और खुशहाली की दुआ Nayer Azam/लखनऊ।पाक माह-ए-रमज़ान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top