• Home
  • Sports
  • (चेन्नई)भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार
Image

(चेन्नई)भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार


चेन्नई,27 फरवरी। टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मैच के अपने दूसरे और महत्वपूर्ण मैच में मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखे हुए है. भारत को अब टी20 वर्ल्ड कप के टॉप फोर में पहुंचने के लिए अपने आखिरी सुपर 8 मैच में वेस्टइंडीज को हराना है. ये मैच 1 मार्च को कोलकाता के ईडन्स गार्डेंस ने खेला जाना है.  चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए. जो मौजूदा टी20 वर्ल्ड का सबसे बड़ा और टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टीम टोटल है.
जवाब में जिम्बाब्व के टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी. जिसमें ब्रायन बेनेट ने 59 गेंद पर शानदार नाबाद 97 रनों की पारी खेली. जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल है. इसके अलावा कप्तान सिकंदर राजा ने 21 गेंदों ने 31 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम की तरफ दूसरे टॉप स्कोर रहे.
भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए. इसके अलावा वरुण, अक्षर और दुबे को एक-एक विकेट मिला.
इससे पहले हार्दिक पांड्या ने 23 गेंद पर 50 रन और तिलक वर्मा ने 16 गेंद पर 44 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत के सबसे बड़े टोटल में अहम भूमिका निभाई थी. जिम्बाब्वे की तरफ से टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगारवा और सिकंदर रजा को एक-एक विकेट मिला. हार्दिक को शानदार बल्लेबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया.
भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव किए है. वॉशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है, जबकि रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है. ये मैच भारत के लिए बहुत अहम है, क्योंकि उसे सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए जिम्बाब्वे को हराना जरूरी है.
टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्य ने कहा, ‘हम पहले बैटिंग करने के ही बारे में सोच रहे थे और मुझे लगता है कि आज रात हमारा दिन अच्छा रहेगा. चाहे आप जीतें या हारें आप उससे कुछ सीखते हैं. बस पिछले गेम में जो हुआ उसे भूल जाना ही बेहतर है. हम वैसे ही खेलेंगे जैसे पिछले पूरे साल खेलते आए हैं. गेम का मजा लो और सब कुछ भूल जाओ.
वहीं जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतने के बाद कहा, ‘यह चेन्नई की पिच नमी वाली लग रही है, और हम पहले गेंदबाजी करके तेज गेंदबाज को सबसे अच्छा मौका देना चाहते हैं. अगर हम इंडिया को कम टोटल पर रोक पाए, तो बहुत कुछ होगा. हम जितनी गर्मी हम महसूस कर रहे हैं, उतनी ही हमारी विरोधी टीम भी महसूस करेगी.
जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगारवा.
भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

Releated Posts

झुनझुनवाला कालेज में कबड्डी व वालीवाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

LV-Newsअयोध्या। झुनझुनवाला पी. जी. कालेज द्वारा इण्टर कालेज स्तर तक के महिला/पुरूष वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन…

इलाहाबाद पब्लिक स्कूल को मिली जीत

विजय कुमार यादव/ प्रयागराज। इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने किड्स प्रयागराज क्लब को 13 रन से हराकर पांचवीं केएस…

वैभव सूर्यवंशी का ‘सूर्या’ अवतार: 15 गेंदों में अर्धशतक ठोक ढहाया चेन्नई का किला!”

लखनऊ वार्ता – न्यूज IPL के 19वें सीजन में एमएस धोनी के बिना उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने…

चौधरी नौनिहाल और जैदी इंडोर क्लब को मिली जीत

विजय कुमार यादव प्रयागराज। चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब और जैदी इंडोर क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर 17वीं न्याज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top