• Home
  • State News
  • राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिव्यांगता प्रतिभा में बाधा नहीं; बांटे सहायक उपकरण
Image

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिव्यांगता प्रतिभा में बाधा नहीं; बांटे सहायक उपकरण

अरविन्द कुमार पटेल

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शुक्रवार को गाजीपुर जनपद के एक दिवसीय दौरे पर थीं। पूर्वाह्न 10 बजे वह पुलिस लाइन सभागार पहुंचीं, जहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों से संवाद किया। राज्यपाल ने बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें व्हीलचेयर सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। इस अवसर पर बच्चों ने ‘तारे ज़मीन पर’ गीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीबों, वंचितों और दिव्यांगजनों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना आवश्यक बताया। राज्यपाल ने विवेकाधीन कोष से सेवा कार्य हेतु समर्पित एक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों तथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

इसके उपरांत आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत कुल 1,835 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और सामग्री वितरित की गई। इनमें 200 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्री-स्कूल किट, 10 लाभार्थियों को पोषण पोटली, 100 आयुष्मान कार्ड, स्वामित्व योजना के तहत 300 घरौनी, मुख्यमंत्री आवास योजना के 200 लाभार्थियों को आवास की चाबी, 100 किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के स्वीकृति प्रमाणपत्र, 150 लाभार्थियों को पीएम सूर्य योजना के प्रमाणपत्र, 100 अंत्योदय राशन कार्ड, श्रम विभाग की योजनाओं के 225 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के 250 लाभार्थियों को डमी चेक शामिल थे। राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए उनके कार्यों को प्रेरणादायी बताया।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने महिला सशक्तिकरण, बाल स्वास्थ्य और टीबी उन्मूलन की दिशा में राज्यपाल के मार्गदर्शन की सराहना की। अंत में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार, सिद्धार्थ राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

अत्याचार और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई, 27 जुलाई को जंतर-मंतर घेरेगा कांग्रेस का संयुक्त मोर्चा

Nayer Azam आदरणीय राष्ट्रीय चेयरमैन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग एवं राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी,…

साहिबाबाद में भाजपा शक्ति का प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने किया प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

LV-Varta उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में साहिबाबाद में…

दिव्यांगजनों के समावेशी विकास, अधिकारों की रक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागीय एजेंडों पर चर्चा हुई

Nayer Azamलखनऊ: दिनांक: 21 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) मा0 श्री नरेन्द्र…

योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top