• Home
  • State News
  • घोसी में जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट:मस्जिदों का निरीक्षण कर दिए दिशा-निर्देश
Image

घोसी में जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट:मस्जिदों का निरीक्षण कर दिए दिशा-निर्देश

दिनेश प्रजापति मऊ प्रभारी

मऊ जनपद के घोसी नगर क्षेत्र में शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर की प्रमुख मस्जिदों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों से संवाद स्थापित कर सहयोग की अपील की। अग्रवाल ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने का आग्रह किया। वहीं, प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तै नात किया गया है और मस्जिदों के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है, ताकि नमाज शांति और सुरक्षा के माहौल में संपन्न हो सके।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top