• Home
  • State News
  • एनएसएस की सभी इकाईयों ने आयोजित किया चन्द्रशेखर आज़ाद स्मृति दिवस
Image

एनएसएस की सभी इकाईयों ने आयोजित किया चन्द्रशेखर आज़ाद स्मृति दिवस

विजय कुमार यादव

प्रयागराज। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में चन्द्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाईयों द्वारा स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना को जागृत करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष शासी निकाय पंकज जायसवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा चन्द्रशेखर आज़ाद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। उन्होनें अपने संबोधन में चन्द्रशेखर आज़ाद के जीवन- संघर्ष, उनके अदम्य साहस तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आज़ाद ने बाल्यावस्था से ही अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष किया और “आज़ाद” नाम को अपने जीवन का संकल्प बना लिया। स्वयंसेविकाओं को उनके आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी गई।  कार्यक्रम का संचालन व संयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी  कार्यक्रम अधिकारी डॉ रंजना त्रिपाठी ने किया तथा सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उपप्राचार्या प्रो ईभा सिरोठियां, प्रो अंजू श्रीवास्तव, प्रो नीलांजना जैन, डाॅ दामिनी, डाॅ भारती, डाॅ शिवानी, डाॅ सुधा, डाॅ  चित्रा, डॉ अमित, डाॅ सब्यसाची, तथा समस्त शिक्षिकायें, शिक्षक एवं स्वयंसेविकायें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान  के साथ  हुआ।

Releated Posts

अत्याचार और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई, 27 जुलाई को जंतर-मंतर घेरेगा कांग्रेस का संयुक्त मोर्चा

Nayer Azam आदरणीय राष्ट्रीय चेयरमैन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग एवं राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी,…

साहिबाबाद में भाजपा शक्ति का प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने किया प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

LV-Varta उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में साहिबाबाद में…

दिव्यांगजनों के समावेशी विकास, अधिकारों की रक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागीय एजेंडों पर चर्चा हुई

Nayer Azamलखनऊ: दिनांक: 21 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) मा0 श्री नरेन्द्र…

योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top