• Home
  • Breaking News
  • अनाथालय के बच्चों को होली किट वितरित कर उनके साथ त्योहार की खुशियाँ साझा कीं
Image

अनाथालय के बच्चों को होली किट वितरित कर उनके साथ त्योहार की खुशियाँ साझा कीं

लखनऊ : 27.02.2026 लुलु हाइपरमार्केट लखनऊ ने एक बार फिर आपसी एकता के मूल्यों को साकार करते हुए होली के पावन अवसर पर एक विशेष पहल की। “हैप्पी होली” अभियान के अंतर्गत लुलु हाइपरमार्केट की टीम ने श्रीमद दयानंद बालसदन अनाथालय के बच्चों को होली किट वितरित कर उनके साथ त्योहार की खुशियाँ साझा कीं। इस अवसर पर बच्चों के साथ उत्साह और मुस्कान का सुंदर संगम देखने को मिला। होली किट पाकर सभी बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान टीम ने बच्चों के साथ समय बिताया और प्रेम, अपनत्व एवं साथ मिलकर त्योहार मनाने का संदेश दिया। यह पहल लुलु हाइपरमार्केट की उस सोच को दर्शाती है, जिसमें हर त्योहार को समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर मनाने पर जोर दिया जाता है।लुलु समूह का मानना है कि सच्ची खुशी तब होती है जब उसे साझा किया जाए और हर चेहरे पर मुस्कान लाई जाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय निदेशक – उत्तर प्रदेश, तेलंगाना एवं दिल्ली, श्री नोमान अज़ीज़ खान ने कहा, “होली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का अवसर है। लुलु हाइपरमार्केट हमेशा से एकता, प्रेम और साथ मिलकर आगे बढ़ने की भावना को प्रोत्साहित करता रहा है। बच्चों के साथ यह समय बिताना हमारे लिए बेहद विशेष और भावनात्मक अनुभव रहा।” वहीं, लुलु हाइपरमार्केट के जनरल मैनेजर श्री सुनील शर्मा ने कहा कि लुलु का प्रयास रहता है कि हर त्योहार को सभी के साथ मिलकर मनाया जाए। उन्होंने कहा, “खुशियाँ बाँटने से ही बढ़ती हैं, और लुलु परिवार इसी भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।” लुलु हाइपरमार्केट आगे भी इसी प्रकार प्रेम, सौहार्द और सहभागिता की भावना को मजबूत करते हुए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता रहेगा

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top