• Home
  • State News
  • रोटरी क्लब लखनऊ का 89वां चार्टर डे एवं रोटरी इंटरनेशनल फाउंडेशन डे समारोह सम्पन्न
Image

रोटरी क्लब लखनऊ का 89वां चार्टर डे एवं रोटरी इंटरनेशनल फाउंडेशन डे समारोह सम्पन्न

लखनऊ वार्ता न्यूज

लखनऊ। रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ द्वारा 14A, रोटरी मार्ग, निराला नगर स्थित रोटरी भवन में 89वां चार्टर डे एवं रोटरी इंटरनेशनल के फाउंडेशन डे का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एनडी रोटेरियन मंकेश्वर पांडेय अपनी धर्मपत्नी सहित सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। क्लब द्वारा विशेष रूप से पद्मश्री सम्मान से अलंकृत प्रो. डॉ. रोटेरियन राजेंद्र प्रसाद को सम्मानित किया गया। उनके सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ के अध्यक्ष रोटेरियन गणेश अग्रवाल ने की, जबकि संचालन सचिव रोटेरियन विभोर अग्रवाल द्वारा किया गया। अपने संबोधन में अध्यक्ष ने रोटरी के सेवा कार्यों, समाज के प्रति प्रतिबद्धता तथा मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ के पूर्व अध्यक्षों को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य आयोजक असिस्टेंट गवर्नर रो० प्रवीण कुमार मित्तल थे।
रोटरी के प्रति समर्पण और सेवा के संकल्प के साथ समारोह का सफल समापन हुआ।कार्यक्रम में पीडीजी सी पी अग्रवाल, PP दीपक व संगीता मरवाहा, PP अजय सक्सेना, PP वाई के गोयल, PP विनोद चन्द्रमणि, PP नरेश अग्रवाल, PP संगीता मित्तल, अनिल सिंघल , निर्मल, विनीता, अंजना व अन्य क्लब के प्रेसिडेंट्स व सेक्रेटरी उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोटेरियन्स एवं उनके जीवनसाथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Releated Posts

अत्याचार और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई, 27 जुलाई को जंतर-मंतर घेरेगा कांग्रेस का संयुक्त मोर्चा

Nayer Azam आदरणीय राष्ट्रीय चेयरमैन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग एवं राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी,…

साहिबाबाद में भाजपा शक्ति का प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने किया प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

LV-Varta उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में साहिबाबाद में…

दिव्यांगजनों के समावेशी विकास, अधिकारों की रक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागीय एजेंडों पर चर्चा हुई

Nayer Azamलखनऊ: दिनांक: 21 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) मा0 श्री नरेन्द्र…

योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top